Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में सीबीएसई हाईस्कूल गणित परीक्षा सम्पन्न:5,633 परीक्षार्थी एग्जाम हुए शामिल, सीसीटीवी से निगरानी

    11 hours ago

    1

    0

    बस्ती में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की हाईस्कूल (कक्षा 10) गणित (बेसिक) विषय की परीक्षा मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यह परीक्षा जनपद के विभिन्न केंद्रों पर सुबह 10:30 बजे से निर्धारित अवधि तक आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी गई और प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित थे। बोर्ड के दिशानिर्देशों के अनुसार, परीक्षा कक्षों में बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। जनपद में इस परीक्षा के लिए कुल 5,712 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 5,633 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 79 अनुपस्थित पाए गए। सभी केंद्रों पर प्रवेश प्रक्रिया व्यवस्थित और शांतिपूर्ण रही। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा की पारदर्शिता और अनुशासन संतोषजनक पाया गया। किसी भी केंद्र से किसी प्रकार की अनियमितता की कोई सूचना नहीं मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव:श्रावस्ती में रात घर से निकला, सुबह लाश मिली; मानसिक रूप से चल रहा था बीमार
    Next Article
    1990 बैच के आईआईटीयंस ने 13.2 करोड़ की गुरुदक्षिणा दी:फंड से छात्रों को मिलेगी स्कालरशिप, रिसर्च में मदद की जाएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment