Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2-3 किश्तें भरकर डिफॉल्टर हुए 600 आवंटी:OTS-2026 से राहत; LDA को 300 करोड़ राजस्व की उम्मीद

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस)-2026 सैकड़ों डिफॉल्टर आवंटियों के लिए राहत लेकर आई है। खासतौर पर वे 600 से ज्यादा आवंटी, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन के बाद सिर्फ 2-3 किश्तें जमा कीं और फिर बढ़ते दंड ब्याज के कारण भुगतान नहीं कर सके, अब इस योजना से फायदा उठा सकेंगे। ब्याज के बोझ में फंसे आवंटी एलडीए के रिकॉर्ड में बड़ी संख्या में ऐसे मामले हैं, जहां मूल रकम से कई गुना ज्यादा दंड ब्याज हो गया। आर्थिक दबाव के चलते आवंटियों ने भुगतान बंद कर दिया और फाइलें सालों से लंबित पड़ी रहीं। दंड ब्याज माफ, सिर्फ साधारण ब्याज देना होगा ओटीएस-2026 के तहत आवंटियों को बड़ी राहत देते हुए दंड ब्याज पूरी तरह माफ कर दिया गया है। अब उन्हें सिर्फ साधारण ब्याज के साथ बकाया जमा करना होगा, जिससे भुगतान करना आसान हो जाएगा। 300 करोड़ राजस्व जुटाने का लक्ष्य एलडीए अधिकारियों को इस योजना से करीब 300 करोड़ रुपए के राजस्व जुटने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में आवंटी इस मौके का फायदा उठाकर अपने बकाए का निस्तारण करेंगे। 18 अप्रैल से आवेदन, हेल्पडेस्क की सुविधा योजना के तहत 18 अप्रैल से आवेदन शुरू होंगे। आवंटियों को प्रोसेसिंग फीस और प्रारंभिक धनराशि जमा करनी होगी। एलडीए कार्यालय में हेल्पडेस्क भी बनाई जाएगी, ताकि आवंटियों को प्रक्रिया में सहायता मिल सके। पुरानी फाइलें निपटाने पर जोर एलडीए इस योजना के जरिए वर्षों से अटके मामलों को खत्म करना चाहता है। इससे जहां प्राधिकरण की वसूली बढ़ेगी, वहीं आवंटियों को भी अपनी संपत्ति नियमित कराने का मौका मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में सीडीओ ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की:धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई, सिडको के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
    Next Article
    25 हजार के इनामी गैंगस्टर की गिरफ्तारी:कई थानों में दर्ज हैं गंभीर मुकदमे, लोकेशन मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment