Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    '2-3 शिफ्ट में उठाया जाए कूड़ा':लखनऊ नगर आयुक्त ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया, समस्या दूर करने के आदेश

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में कूड़ा उठाने की समस्या बनी हुई है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने इसको लेकर सख्त तेवर अपनाया है। उन्होंने मंगलवार को वार रूम का निरीक्षण किया। कूड़ा उठाने में आ रही समस्या दूर करने का निर्देश दिया। कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के बाद नगर आयुक्त ने वायरलेस सेट से अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आज 2-3 शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। जहां भी कूड़ा नहीं उठने की शिकायत है उसे दूर किया जाए, ताकि लोगों को समस्या न हो। एजेंसियों की लापरवाही से व्यवस्था हुई बेपटरी लखनऊ में लायन एनवायरो और लखनऊ स्वच्छता अभियान की तरफ से कूड़ा कलेक्शन और साफ सफाई का काम शहर के सभी आठ वार्ड में किया जाता है। इसमें से करीब 160 कर्मचारी जो एलएसए में काम करते हैं वह पश्चिम बंगाल और असम में चुनाव के चलते अपने घर लौट गए हैं। लॉयन एनवायरो में काम करने वाले करीब 40 कर्मचारी भी चुनाव के चलते ही लौटे हैं। इसके बाद डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था बेपटरी तक हो गई। अब नगर आयुक्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। दरअसल, सिर्फ 200 कर्मचारी चुनाव के चलते गए हैं। सभी जोन में सफाई और कूड़ा निस्तारण की समस्या खड़ी हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर आगरा में रहेंगे 10 हजार परिवार:सीएम बोले- स्मार्ट आगरा अब सेफ आगरा के रूप में स्थापित होगा, विकास के साथ रोजगार भी मिलेगा
    Next Article
    बस्ती में बाइक की टक्कर से किशोरी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम, सड़क पार करते समय हुआ था हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment