Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर आगरा में रहेंगे 10 हजार परिवार:सीएम बोले- स्मार्ट आगरा अब सेफ आगरा के रूप में स्थापित होगा, विकास के साथ रोजगार भी मिलेगा

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के एत्मादपुर के रहनकला-रायपुर में एडीए के ग्रेटर आगरा का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत भूमिपूजन और शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर 5142.00 करोड़ रुपए से आवासीय टाउनशिप और विभिन्न विभागों की 1324 करोड़ रुपए से जनपद की 324 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। 10 नदियों के नाम पर टाउनशिप मुख्यमंत्री ने कहाकि ग्रेटर आगरा आवासीय योजना में सनातन धर्म की सभी 10 पवित्र नदियों के नाम पर टाउनशिप बसाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह जमीन अब दूसरा नोएडा बन जायेगा। आवासीय टाउनशिप के साथ यहां कई ब्रिज बनेंगे। पर्यटन विकास की योजनायें आएंगी। नये इंस्टीट्यूट खुलेगें। आधुनिक सड़कें, हास्पीटल, नगरीय विकास की योजनायें आदि आयेंगी। इससे आगरा स्मार्ट के साथ सेफ आगरा के रूप में स्थापित होगा। इस टाउनशिप में 10 हजार से अधिक परिवार रहेंगे। इसमें गरीब भी, उद्यमी भी सभी के लिए आवास हैं। हमारी सरकार में आगरा के पेठा को ओडीओपी में लाकर विश्व स्तर पर पहचान दी। माफिया को मिट्‌टी में मिला दिया सीएम ने कहाकि हमारी सरकार लोक कल्याण के साथ नौजवानों को नौकरी भी देती है। विकास भी और विरासत भी को साथ लेकर कार्य करती है। आज माफियाओं को मिट्टी में मिला दिया गया है। अब कोई विधायक राजूपाल तथा उमेश पाल की हत्या को सोच भी नहीं सकता। जातिवादी पार्टियां जाति के नाम पर बांटती हैं। विकास का पैसा हजम करती हैं। आज माता, बहनों व व्यपारियों की सुरक्षा ही नहीं, अब कोई गलत नजर भी नहीं डाल सकता। उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टियां महापुरूषों को जाति में बांटकर समाज की एकता को खण्डित करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि महाराणाप्रताप, राणासांगा देश के लिए बलिदान दिया। महाराज सूरजमल ने लाल किला में भूसा भर दिया। लोकमाता अहिल्याबाई ने उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम तक सभी आस्था के स्थलों, तीर्थों, मन्दिरों को पुनर्जीवित कर सनातन के गौरव को पुनर्जीवित करने का कार्य किया। इस साल करेंगे कई लोकार्पण सीएम ने कहाकि यह समय बटनें का नहीं एकजुट होकर विश्व मंच पर आगे बढ़ने का है। उन्होंने कहाकि ग्रेटर आगरा के बाद जल्द ही सिविल टर्मिनल, मेट्रो के दूसरे फेज- टू और छत्रपति शिवाजी म्यूजियम के लोकार्पण के लिए आएंगे। उन्होंने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि डीपीआर मिलते ही आगरा में यमुना नदी पर डाउन स्ट्रीम में रबर डैम बनाया जाएगा। हमने जो मांगा, आपने दिया मुख्यमंत्री ने कहाकि पिछले 9 वर्षों में हमने जो मांगा आपने हमें दिया। सभी नौ विधायक, महापौर, जिला पंचायत, सभी सांसद, विधायक, एमएलसी दिए। उसी का परिणाम है कि आज आगरा में मेट्रो, गंगाजल जिसे लोग कल्पना की चीज मानते थे, वह भी मिला। जल्द ही एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल भी आपका अपना होगा। उन्होंने आगरा को लोकार्पित, शिलान्यास की गई योजनाओं की बधाई देते हुए कहा कि विकास के लिए आप जो कहेंगे वो मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 अप्रैल को BJP प्रदेश अध्यक्ष का दौरा:कानपुर-बुंदेलखण्ड क्षेत्रिय कार्यालय में हुई बैठक, जाजमऊ पुल पर स्वागत की तैयारी
    Next Article
    '2-3 शिफ्ट में उठाया जाए कूड़ा':लखनऊ नगर आयुक्त ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया, समस्या दूर करने के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment