Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2 को होगा होलिका दहन, 4 मार्च को रंगोत्सव:10 मार्च से गंगा मेला की शुरुआत; मेला कमेटी की सुरक्षा, साफ-सफाई और बिजली-पानी समेत 10 मांगे

    2 hours ago

    1

    0

    शहर की ऐतिहासिक परंपरा हटिया होली मेला (गंगा मेला) इस बार 10 मार्च 2026, मंगलवार को अनुराधा नक्षत्र में आयोजित होगा। खत्री धर्मशाला, बिरहाना रोड में शनिवार 28 फरवरी को हुई पत्रकार वार्ता में मेला कमेटी ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा जारी की। कमेटी ने बताया कि होलिका दहन 2 और 3 मार्च की मध्यरात्रि को होगा। 3 मार्च को चंद्रग्रहण के कारण रंग उत्सव 4 मार्च को मनाया जाएगा। कानपुर में रंगों का समापन 10 मार्च को हटिया होली मेला (गंगामेला) के साथ आयोजन होगा। इस बार गंगा मेले का 85वां आयोजन 10 मार्च से शुरू होगा। सुबह 9:45 बजे तिरंगा फहराकर होगी शुरुआत मेले का शुभारंभ प्रातः 9:45 बजे क्रांतिकारियों के शिलालेख पर पुष्पांजलि से होगा। इसके बाद जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर तिरंगा फहराएंगे और पुलिस बैंड राष्ट्रीय धुन बजाएगा। हटिया रज्जन बाबू पार्क से रंग ठेले का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। यह रहेगा रंग ठेले का रूट रंग ठेला हटिया रज्जन बाबू पार्क से निकलकर जनरलगंज, मनीराम बगिया, मेस्टन रोड, चौक, टोपी बाजार, कोतवालेश्वर मंदिर चौक, चौक सर्राफा, कोतवाली चौराहा, संगमलाल मंदिर, कमला टावर, फीलखाना, बिरहाना रोड, नयागंज, शतरंगी मोहाल, लाठी मोहाल होते हुए पुनः हटिया पार्क पहुंचेगा। ‘कानपुर होली उत्सव’ की मांग मेला कमेटी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जिस तरह अन्य शहरों में विशेष महोत्सव आयोजित होते हैं, उसी तर्ज पर कानपुर में भी हर वर्ष “कानपुर होली उत्सव” प्रशासन या सांस्कृतिक मंत्रालय के माध्यम से आयोजित कराया जाए, ताकि ऐतिहासिक परंपरा को संरक्षित किया जा सके। मेला कमेटी की प्रशासन से 10 मांगें कमेटी ने रमजान माह को देखते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और जुलूस मार्ग पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। गंगा मेला कमेटी के संरक्षक मूलचंद्र सेठ, अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र विश्नोई, महामंत्री विनय सिंह, ऋषि तिवारी, कृतज्ञ तिवारी और प्रदीप मल्होत्रा उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली-आगरा रूट पर होली के लिए बसें बढ़ीं:आनंद विहार के लिए 46 और कौशांबी के लिए 14 बसें चलेंगी
    Next Article
    एसडीएम नेहा मिश्रा ने सड़क विवाद सुलझाया:राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंचकर की जांच, रोड निर्माण शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment