Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसडीएम नेहा मिश्रा ने सड़क विवाद सुलझाया:राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंचकर की जांच, रोड निर्माण शुरू

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के कर्नलगंज तहसील क्षेत्र स्थित गुरसड़ी गांव में सड़क निर्माण को लेकर चल रहे विवाद का आज समाधान हो गया है। आज शनिवार को एसडीएम नेहा मिश्रा ने लोक निर्माण विभाग (PWD) और अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर किसान राहुल गोस्वामी की समस्या का हल निकाला। यह कार्रवाई PWD के एक अधिकारी के वायरल वीडियो के बाद हुई है। दरअसल गुरसड़ी गांव निवासी राहुल गोस्वामी ने लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण में ठेकेदार की मनमानी और जबरन सड़क बढ़ाने का आरोप लगाते हुए गोंडा डीएम और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। इसी शिकायत की जांच के दौरान शुक्रवार को PWD खंड 2 के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार त्रिपाठी ने किसान राहुल गोस्वामी को धमकाया और अपशब्द कहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। शिकायत और वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी हरकत में आए। आज एसडीएम नेहा मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क का निर्माण केवल कागजों में दर्ज चौड़ाई के अनुसार ही किया जाए और राहुल गोस्वामी के खेत की तरफ अतिरिक्त सड़क न बढ़ाई जाए। एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि सभी पक्षों को संतुष्ट कर दिया गया है और सड़क का निर्माण अब शुरू हो गया है। किसान राहुल गोस्वामी ने भी अपनी समस्या के समाधान पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन उन्होंने अधिकारी द्वारा दी गई गालियों और धमकी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    2 को होगा होलिका दहन, 4 मार्च को रंगोत्सव:10 मार्च से गंगा मेला की शुरुआत; मेला कमेटी की सुरक्षा, साफ-सफाई और बिजली-पानी समेत 10 मांगे
    Next Article
    बागपत नगरपालिका कर्मचारियों का प्रदर्शन:तीन माह से वेतन न मिलने पर धरना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment