Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2 दिनों बाद बेशकीमती मूर्ति चोरी में पुलिस खाली हाथ:यलो जोन के रामकी पैड़ी से गायब हुई है राधा-कृष्ण की मूर्तियां

    21 hours ago

    1

    0

    राम की पैड़ी स्थित भाजपा नेता दुर्गा पांडेय के मंदिर से बेशकीमती मूर्तियों की चोरी के मामले में पुलिस 2 दिनों बाद भी खाली हाथ है। चोरी गई दोनों की मूर्तियां 100 से ज्यादा पुरानी हैं।इसमें एक मूर्ति अष्टधातु है जबकि दूसरी पीतल की। राधा बिहारी भवन से सौ साल पुरानी अष्टधातु की मूर्ति चोरी से लोग चकित है। पीड़ित परिवार क्षेत्र का प्रभावशाली है।पीड़ितों में 3 भाई सरयू महाआरती के पुजारी हैं। योगेंद्र पांडेय मुख्य अर्चक हैं जबकि मोहन पांडेय और दयासिंधु पांडेय सहायक पुजारी हैं। चोरी की सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम सहित सीओ और कोतवाल मौके पर पंहुचे और जांच पड़ताल शुरू किए। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। मंदिर के पुजारी और शिकायतकर्ता राजेंद्र प्रसाद पांडे उर्फ मोहन पांडेय ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह शनिवार की सुबह चार बजे उठे और सरयू स्नान करने के बाद करीब 5 बजे भगवान के मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि राधा- कृष्ण की मूर्ति नही है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। बताया जाता है कि इससे पहले परिवार के एक सदस्य सुबह 4 बजे उठे और वे खटका वाली कुंढी लगाकर सरयू तट चले गए। करीब एक घंटे के अंदर चोरों ने इस चारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार के अनुसार दोनों मूर्तियां लगभग 9 इंच की थी। चोरों ने मुख्य गेट के बगल लगे साइड गेट काताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। सीओ आशुतोष तिवारी, कोतवाल पंकज सिंह और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी रही। कोतवाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। बताते चले कि करीब 10 साल पहले ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर के करीब आधा दर्जन मूर्तियों की चोरी की गई।जिसका आज तक पता नहीं चल सका।इसी क्षेत्र से डेढ़ दशक पहले सरयू मंदिर के पुजारी नेत्रजा प्रसाद मिश्र के घर से रिवाल्वर और चांदी की इत्रदानी चोरी कर बेंच दिया गया था। पुलिस की सक्रियता इस मामले का खुलासा किया गया था। राम की पैड़ी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में नशा और नशेड़ियों की भरमार हैं।पुलिस के प्रयास के बावजूद नशेड़ियों का आतंक थमता नहीं नजर आ रहा है।चोर आए दिन छत और अन्य रास्तों से लोगों में घर में घुस रहे हैं।पिछले एक सप्ताह में कम से कम दो ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मूर्तियों की तलाश जारी है। पर इस संबंध में अभी कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में एक्सीडेंट में 2 लड़कों की मौत:दूसरी बाइक की टक्कर लगने पर पोल से टकराए, मौके पर ही दम तोड़ा
    Next Article
    बदायूं में बच्चे की मौत, वाटर पार्कों की पोल खुली:संचालक फरार, बिना अनुमति चल रहे 5-6 वाटरपार्क, ईओ बोले- किसी ने अनुमति नहीं ली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment