Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आपका AC भी हो रहा बार-बार Trip? ये किसी बड़े Fault का Signal हो सकता है, न करें इग्नोर

    1 hour ago

    2

    0

    फिलहाल उत्तर भारत में आग उगालने वाली गर्मी पड़ रही है। धीरे-धीरे पारा 45 के पार पहुंच गया है। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग अक्सर एयर कंडीशनर का सहारा लेते हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए दिन रात एसी का इस्तेमाल हो रहा है। ऑफिस हो या घर पर एसी का प्रयोग खूब हो रहा है। लेकिन कई बार आपकी एसी अचानक से अपने आप बंद हो जाती है। इसके पीछे के कारण को आप बिल्कुल नहीं समझ पाते हैं। अगर आपकी एसी चलते-चलचे अचानक से बंद हो जाए, तो जाने इसके पीछे क्या कारण है। आइए आपको इस लेख में बताते हैं एसी बंद होने के ये 5 बड़े कारण।गंदे फिल्टर हो सकते है वजहअक्सर एसी चलते-चलते बंद हो जाए, तो इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण गंदे फिल्टर हो सकता है। लंबे समय एसी का फिल्टर साफ नहीं हुआ, तो इससे सिस्टम पर दबाव पड़ता है और एसी ओवरहीट होने लगती है। गंदे फिल्टर के वजह से एसी का एयरफ्लो कम हो जाता है। इसलिए एसी फिल्टर समय-समय पर साफ करते रहे हैं।खराब थर्मोस्टेट भेज सकता है गलत सिग्नलएयर कंडीशनर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा थर्मोस्टेट हो सकता है। यही तापमान को मापकर एसी को कंट्रोल करता है। अगर थर्मोस्टेट खराब हो जाए, तो यह गलत तापमान की रीडिंग करने लगता है, जिससे एसी जरुरत से पहले बंद हो जाती है। कई बार कूलिंग देना भी बंद कर देती है।  इलेक्ट्रिकल प्रॉब्लम भी हो सकती है जिम्मेदारअक्सर वोल्टेज का उतार-चढ़ाव, खराब वायरिंग और इलेक्ट्रिकल पोर्ट्स की खराबी के चलते एसी बंद हो जाती है। कई बार कैपेसिटर और कनेक्टर के खराबी के कारण से भी एसी अचानक से खुद ही बंद हो जाती है।ओवरहिटिंग से खुद को बचाता है एसीलंबे समय तक एसी का चलना या खराब वैंटिलेशन के चक्कर में एसी की यूनिट गर्म हो जाती है। गौरतलब है कि एसी का सिस्टम ज्यादा गर्म होता है तो वो खुद ही डैमेज से बचने के लिए बंद हो जाता है। यह एक तरह का सेफ्टी फीचर होता है।वायरिंग में खराबी से टूट सकता है कनेक्शनकई बार ढीले, कट या जंग लगे तार से भी एसी बंद हो सकती है। अगर थर्मोस्टेट और एसी यूनिट के साथ सही कनेक्शन नहीं होगा, तो सिस्टम बार-बार बंद हो सकता है। इस तरह की समस्या पुराने एसी में देखने को मिलता है।कब एसी को ठीक करने के लिए मैकेनिक को बुलाना चाहिए?अगर आपकी एसी भी बार-बार बंद हो रही है, तो सबसे पहले जान लें कि ऊपर बताएं हुए कारणों को जरुर चेक करें। यदि एसी का फिल्टर गंदा तो इसको आप घर पर ही इसको क्लीन कर सकते हैं। अगर समस्या कुछ और है, जैसे कि कैपेसिटर और कनेक्टर खराब या थर्मोसेच खराब है, तो आप इसकी इंजीनियर को जरुर दिखाएं।AC को सही से रखने के लिए टिप्स  - समय-समय पर 15-20 दिन में फिल्टर को साफ करें। - सही वोल्टेज सप्लाई को सुनिश्चित करना। - एसी की आउटडोर यूनिट को साफ रखें। - लंबे समय तक लगातर एसी को ओवरलोड न दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Leadership Crisis in Iran | अज्ञात जगह पर छिपे मोजतबा खामेनेई, संदेशवाहकों के जाल के भरोसे चल रही है सरकार, बातचीत ठप
    Next Article
    'अमेरिका में भी मूर्ख लोग हैं जो...', क्या रूबियो ने ट्रंप को कहा 'मूर्ख'? भारत को 'नरक' बताने वाले सवाल पर उलझे तो जयशंकर भी रह गए भौचक्का

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment