Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में अगले 24 घंटे लू चलने की संभावना:रामपथ पर पानी का छिड़काव, कलेक्ट्रेट में खराब पंखे से परेशान पुलिसकर्मी

    4 hours ago

    2

    0

    अयोध्या में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया। दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा जैसा माहौल दिखाई दिया और लोग धूप से बचने के लिए छांव तलाशते नजर आए। भीषण गर्मी को देखते हुए नगर निगम की ओर से रामपथ पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, ताकि राहगीरों को कुछ राहत मिल सके। इसके बावजूद उमस और तेज तापमान लोगों को परेशान कर रहा है। खराब पंखे से ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी परेशान अयोध्या कलेक्ट्रेट परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी गर्मी से जूझते दिखाई दिए। यहां चेकिंग प्वाइंट पर लगा पंखा कई महीनों से खराब पड़ा है। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते पुलिसकर्मियों को भीषण गर्मी में ही ड्यूटी करनी पड़ रही है। दो तस्वीरों में देंखे तापमान सामान्य से अधिक मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा से 6.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। अगले 24 घंटे लू चलने की संभावना मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे तक मौसम शुष्क रहने और अधिकांश स्थानों पर उष्ण लू चलने की संभावना जताई है। तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक रहने का अनुमान है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्यमंत्री प्रतिभा ने अधिशासी अधिकारी की लेटलतीफी पर जताई नाराजगी:निरीक्षण के दौरान एक घंटे तक नदारत मिले, जवाब तलब किया
    Next Article
    भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग औरैया में शुरू:उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक 26 मई को कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment