Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2 दिन से लापता बुजुर्ग का नहर किनारे मिला शव:अलीगढ़ में पाली मुकीमपुर के कासिमपुर नागरी से हुए थे लापता

    1 hour ago

    2

    0

    अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के कासिमपुर नागरी में 72 वर्षीय बुजुर्ग भगवान स्वरूप शर्मा का शव लापता होने के दो दिन बाद शनिवार शाम निचली गंग नहर के किनारे मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी रवि चंद्रवाल ने बताया कि भगवान स्वरूप शर्मा मानसिक रूप से कमजोर थे। वह गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। उनके बेटे सुनील कुमार ने शुक्रवार को थाना पाली मुकीमपुर में गुमशुदगी की लिखित तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे उनका शव निचली गंग नहर गंगवास के किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचायतनामा तैयार किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में बाल विवाह उन्मूलन को निकाली पथयात्रा:विधायक की अगुवाई में हजारों छात्राओं-महिलाओं ने ली शपथ
    Next Article
    घर में किशोरी का शव मिला, 5 लाख कैश गायब:चोरी के बाद हत्या की आशंका, दो संदिग्ध फोन बरामद, नौकर पर शक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment