Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में बाल विवाह उन्मूलन को निकाली पथयात्रा:विधायक की अगुवाई में हजारों छात्राओं-महिलाओं ने ली शपथ

    1 hour ago

    1

    0

    कुशीनगर में बाल विवाह उन्मूलन के उद्देश्य से शनिवारको एक पथयात्रा का आयोजन किया गया। सदर विधायक मनीष जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस जागरूकता रैली में हजारों छात्राओं और महिलाओं सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व शिक्षक शामिल हुए। इस पथयात्रा के दौरान जिला प्रोबेशन विभाग ने कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इनमें निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लखपति दीदी योजना, बीसी सखी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पूरक पोषाहार और गोदभराई कार्यक्रम शामिल थे। डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह ने 181, 1090, 102, 108, 1076, 1098, 101, 9030 और 112 जैसे टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता समझाई। उन्होंने लोगों को आवश्यकता पड़ने पर इन नंबरों का उपयोग करने के लिए जागरूक किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी रामजियावन मौर्या ने बाल विवाह के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर "कुशीनगर ने ठाना है, बाल विवाह मुक्त जनपद बनाना है" का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी वापस दिलाने के नाम पर ली रिश्वत:पति ने दी आत्महत्या की धमकी, बोला- कुछ हुआ तो पुलिस होगी जिम्मेदार
    Next Article
    2 दिन से लापता बुजुर्ग का नहर किनारे मिला शव:अलीगढ़ में पाली मुकीमपुर के कासिमपुर नागरी से हुए थे लापता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment