Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    20 अप्रैल से स्कूलों में चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान:वाराणसी में DM ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की वर्चुअल मीटिंग

    5 hours ago

    2

    0

    जनपद में टीडी (टेटनस डिप्थीरिया) एवं डीपीटी (डिप्थीरिया, काली खांसी एवं टेटनस) टीकाकरण अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने हेतु जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स की वर्चुअल बैठक जूम प्लेटफॉर्म के माध्यम से आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने टीडी एवं डीपीटी टीके को लेकर निर्देशित किया कि जनपद के सभी पात्र लाभार्थियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए। प्रभारी CMO डॉ. राजेश प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 20 से 30 अप्रैल के बीच स्कूल आधारित विशेष टीडी/डीपीटी टीकाकरण अभियान 20, 21, 23, 24, 27, 28 एवं 30 अप्रैल को संचालित किया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एसएस कन्नौजिया ने बताया कि अभियान के तहत 5 से 6 वर्ष आयु के बच्चे संभावित कक्षा एक को डीपीटी (डिप्थीरिया परट्यूटिस टेटनेस) का टीका, 10 वर्ष आयु के बच्चे संभावित कक्षा 4 एवं कक्षा 5 एवं 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों संभावित कक्षा 10 एवं 11 को टीडी (टेटनस- डिप्थीरिया) के डोज दिए जाएंगे। प्रत्येक सत्र में लगभग 100–125 लाभार्थियों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। स्कूलों एवं मदरसों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे। टीकाकरण अभियान की हो नियमित मानिटरिंग जिलाधिकारी की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर सभी विद्यालयों में टीकाकरण की कार्ययोजना तैयार की जाए। अभिभावकों की सहमति एवं जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। बैनर, पोस्टर एवं अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। यू-विन पोर्टल पर टीकाकरण की नियमित रिपोर्टिंग की जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जनपद को पूर्ण रूप से टीकाकृत बनाने में योगदान दें। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अभियान की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत सभी लक्ष्यों को पूर्ण किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कम वोट वाले मुख्यमंत्री बन सकते हैं, हम तो 18%:ओपी राजभर पर संजय निषाद बोले- क्या-क्या बयान देते हैं फिर क्या हो जाते हैं
    Next Article
    अंबेडकर की रैली का रास्ता रोकने पर दो-पक्षों में पथराव:कासगंज में पुलिसकर्मी समेत 3 घायल, गांव में 3 थानों की फोर्स तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment