Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकर की रैली का रास्ता रोकने पर दो-पक्षों में पथराव:कासगंज में पुलिसकर्मी समेत 3 घायल, गांव में 3 थानों की फोर्स तैनात

    6 hours ago

    2

    0

    कासगंज में अंबेडकर जयंती पर रैली के दौरान रास्ता रोकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला पथराव में बदल गया। जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित 3 लोग चोटिल हो गए। घटना के बाद गांव में 3 थानों की पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव में यादव और जाटव समाज के लोग रहते है। मंगलवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर गांव में रैली निकाली जा रही थी। इसी दौरान रैली के रास्ते को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी दौरान यादव समाज के द्वारा रास्ता रोके जाने का आरोप है। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। जिससे सिपाही अश्वनी मालिक के सिर में पत्थर लगने से चोटिल हो गए। मामला सहावर थाना क्षेत्र के चेका गुनार गांव का है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल पुलिस बल तैनात किया गया। पथराव में एक पुलिसकर्मी समेत कुछ अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मौके पर अपर जिलाधिकारी (एडीएम), अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), क्षेत्राधिकारी (सीओ) सहित सहावर, अमापुर और सुन्नगढ़ी थानों की पुलिस मौजूद है। अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं और गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए लगातार गश्त की जा रही है। गांव में सहावर सर्किल की पुलिस थाना सहावर, थाना सुन्नगड़ी, थाना अमापुर की फोर्स तैनात है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 30 वर्ष पहले भी इसी गांव में अंबेडकर जयंती की रैली को लेकर विवाद हुआ था। उस समय के बाद से जयंती निकालने पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि, इस बार प्रशासन द्वारा अनुमति दिए जाने के बाद रैली निकाली जा रही थी, जिसके दौरान यह विवाद हो गया। स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोषियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    20 अप्रैल से स्कूलों में चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान:वाराणसी में DM ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की वर्चुअल मीटिंग
    Next Article
    संभल में बंदरों ने नष्ट कीं 40% सरकारी दवाएं, VIDEO:वेयरहाउस में गाड़ी खड़ीकर खाना खाने गया था ड्राइवर, गत्ते की पेटियों को फाड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment