Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    20 हजार रिश्वत लेते टेक्निकल सहायक अरेस्ट:सहारनपुर में पेस्टिसाइड सैंपल भरकर फंसाने की धमकी दी, एंटी करप्शन टीम पकड़ा

    9 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में एंटी करप्शन की टीम ने कृषि विभाग के टेक्निकल सहायक को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ अरेस्ट किया है। आरोप है कि एक पेस्टिसाइड पर छापा मारा और सैंपल भरे। सैंपल खत्म करने को लेकर 50 हजार की रिश्वत मांगी। बाद में 20 हजार रुपए पर बात बनी। दुकानदार ने परेशान होकर एंटी करप्शन की टीम को शिकायत की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आज एंटी करप्शन टीम पहुंची। शिकायत करने वाले दुकानदार ने जैसे ही रुपये दिए, उसी दौरान टीम ने पकड़ लिया। रिश्वत लेते पकड़े जाने पर कार्यालय में अफरा-तफरी रही। 2 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… नकुड़ क्षेत्र के गांव दैदपुरा निवासी अमरनाथ देवपुरा में पेस्टिसाइड की छोटी दुकान चलाता है। उसने बताया कि बीते शनिवार शाम करीब 4 बजे कृषि विभाग के टेक्निकल सहायक अरुण कुमार अपने ड्राइवर के साथ उसकी दुकान पर पहुंचे। बिना बैठे ही आरोपी ने दुकान से दवाइयों के सैंपल उठाने शुरू कर दिए। कहा कि दुकान बंद हो जाएगी। कंपनी वालों का भी दिमाग सही कर देंगे। अमरनाथ के अनुसार, इसके बाद सीधे 50 हजार रुपये की मांग की गई। बदले में सैंपल मैनेज करने की बात कही गई। अमरनाथ ने बताया कि उसके पास सभी दवाइयों के बिल, लाइसेंस और जीएसटी दस्तावेज मौजूद थे, इसलिए उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसे ऑफिस बुलाया और लगातार फोन कर दबाव बनाना शुरू कर दिया। आखिर में रकम 50 हजार से घटाकर 20 हजार कर दी गई। पीड़ित का कहना है कि हर दूसरे-तीसरे दिन दुकानों पर इस तरह का दबाव बनाया जाता है। अगर 50-50 हजार देंगे तो काम कैसे चलेगा? पीड़ित अमरनाथ का कहना है कि हम दवाई बेच रहे हैं, कोई गलत काम नहीं। फिर भी अरुण कुमार ने कहा-दुकान बंद कर दूंगा और कंपनी वालों का दिमाग सही कर दूंगा।” एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया, रंगे हाथ पकड़ा इससे परेशान होकर अमरनाथ ने एंटी करप्शन से कर्मचारी की शिकायत की थी। टीम ने पहले पूरे मामले की जांच की और फिर ट्रैप की योजना तैयार की। अमरनाथ को निर्देश दिए गए कि वह तय रकम लेकर आरोपी के पास जाए और जैसे ही वह पैसे दे, टीम को संकेत दे। योजना के तहत अमरनाथ 20 हजार रुपए लेकर बेरीबाग स्थित कृषि विभाग के कार्यालय पहुंचा। वहां जैसे ही उसने आरोपी अरुण कुमार को रिश्वत की रकम सौंपी, पहले से वहां मौजूद एंटी करप्शन टीम ने तुरंत छापा मार दिया और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से रिश्वत की पूरी रकम बरामद की। आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। इस कार्रवाई के बाद कृषि विभाग में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम अब आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस तरह की वसूली में कहीं अन्य कर्मचारी भी शामिल तो नहीं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    24 अप्रैल को पीएचडी प्रवेश परीक्षा:अवध विश्वविद्यालय के दो केंद्रों पर 1650 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
    Next Article
    देवरिया में शव रखकर सड़क जाम किया था:10 नामजद सहित 110 लोगों पर केस दर्ज, राहगिरों के साथ अभद्रता करने का है आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment