Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इन्वेस्टमेंट के नाम पर 46.71 लाख की साइबर ठगी:व्हाट्सऐप कॉल से झांसा देकर खाते से उड़ा दी रकम, फिर मोबाइल बंद किया

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट के नाम पर एक युवक से लाखों रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने अच्छा रिटर्न देने का लालच देकर करीब 46.71 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद संपर्क तोड़ दिया। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इन्द्रपुरी कॉलोनी, चरन भट्टा रोड निवासी स्वपनिल मिश्रा ने बताया उसके व्हाट्सऐप नंबर पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। जिसमें खुद को इन्वेस्टमेंट सलाहकार बताकर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा दिया गया। भरोसा में आकर उसने अलग-अलग तारीखों में कई बार रकम ट्रांसफर की। पीड़ित ने 1 अगस्त 2025 से 24 अगस्त 2025 के बीच कुल 46,71,811 लाख रुपए अपने बैंक खाते से आरोपियों के खाते में इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ट्रांसफर किए। ठगों ने उसे करीब 50.40 लाख रुपए रिटर्न देने का वादा किया था लेकिन रकम लेने के बाद सभी नंबर बंद हो गए। एक बार संपर्क होने पर आरोपियों ने और पैसे की मांग की। इस पर पीड़ित ने मना कर दिया। इसके बाद उससे दूसरे नंबर पर संपर्क करने को कहा गया लेकिन न तो कोई रिटर्न मिला और न ही दोबारा संपर्क हो सका। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस से की है। साइबर थाना इंस्पेक्टर बृजेश यादव का कहना है मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में बुजुर्ग ने आठवीं मंजिल से कूदकरदी जान:लंबे समय से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था
    Next Article
    IPL- अभिषेक के शतक से हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत:दिल्ली को 47 रन से हराया; ईशान मलिंगा ने 4 विकेट झटके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment