Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    20 से ज्यादा पेड़ गिरे, बिजली-आपूर्ति 12 घंटे ठप:उन्नाव में अचानक बदले मौसम ने मचाई तबाही, गेंहू के खड़ी फसल बर्बाद

    8 hours ago

    2

    0

    उन्नाव में शनिवार देर शाम उन्नाव जिले में अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं और बारिश के कारण जिले में कई स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाएं हुईं, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। प्रशासन के अनुसार, जिले में लगभग 20 स्थानों पर पेड़ गिरने की सूचना मिली है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, सफीपुर, गंगाघाट, अजगैन और पुरवा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं। कई सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया। राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय पुलिस और नगर निकाय की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाने का काम शुरू किया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हुआ। ग्रामीण इलाकों में बिजली और जनजीवन प्रभावित आंधी-तूफान का सबसे अधिक असर ग्रामीण इलाकों में देखने को मिला। तेज हवाओं के कारण कई बिजली के खंभे टूट गए और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कई गांवों में 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली न होने के कारण ग्रामीणों को रात अंधेरे में बितानी पड़ी। पेयजल और अन्य दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए। विद्युत विभाग की टीमें अब क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने में जुटी हुई हैं। किसानों की फसल पर तेज हवाओं और बारिश का असर बारिश और तेज हवा से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय जिले में गेहूं की कटाई चल रही है और खेतों में फसल कटी हुई या खड़ी स्थिति में मौजूद है। विशेष रूप से सरोसी, पुरवा और पतारी क्षेत्रों में फसल क्षति की संभावना अधिक बताई जा रही है। किसानों ने बताया कि कई खेतों में कटी हुई फसल भीग गई है, जिससे दानों की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। खड़ी फसल भी तेज हवा के कारण झुक गई है, जिससे कटाई में अतिरिक्त मेहनत और लागत बढ़ने की आशंका है। मौसम साफ होने के बाद किसान अपनी फसल को सुरक्षित करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। जिला कृषि अधिकारी का बयान और सर्वे की तैयारी जिला कृषि अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि आंधी और बारिश से हुए नुकसान को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि रविवार को कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करेगी। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर फसल नुकसान का आकलन शासन को भेजा जाएगा, ताकि पात्र किसानों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जा सके। प्रशासन ने जारी की सावधानी की अपील प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से पेड़ों या बिजली के खंभों के पास न जाने की अपील की है। किसान अब मौसम साफ होने और प्रशासनिक राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश, गेहूं फसल को नुकसान:10 घंटे बिजली गुल; अकबरपुर मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित
    Next Article
    नाबालिग से दुष्कर्म-अपहरण, आरोपी को 20 साल की सजा:इटावा पुलिस की मजबूत पैरवी से कोर्ट ने सुनाया कठोर फैसला, 55 हजार जुर्माना भी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment