Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    20 साल बाद होगा बलरामपुर महोत्सव:संस्कृति, विरासत और विकास का उत्सव, 3 से 5 अप्रैल तक होगा आयोजन

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में लगभग दो दशकों के अंतराल के बाद 'बलरामपुर महोत्सव 2026' का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव जनपद की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और विकास को प्रदर्शित करेगा। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में महोत्सव की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि यह आयोजन जनपद की सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जो लगभग 20 वर्षों बाद हो रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि यह महोत्सव 3 से 5 अप्रैल, 2026 तक बलरामपुर के बड़ा परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक चलेंगे। इसमें स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। ‘अखिल भारतीय कवि सम्मेलन’ में देश के प्रतिष्ठित कवि लेंगे भाग महोत्सव का शुभारंभ 3 अप्रैल को होगा। इस दिन मालविका हरिओम, हेमंत बृजवासी, कथक आधारित ‘रामायण नृत्य नाटिका’ और तृप्ति शाक्या की भजन संध्या मुख्य आकर्षण होंगी। द्वितीय दिवस, 4 अप्रैल को ‘बॉलीवुड नाइट’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गायक अल्ताफ राजा प्रस्तुति देंगे। इसी दिन ‘अखिल भारतीय कवि सम्मेलन’ में देश के प्रतिष्ठित कवि भाग लेंगे। अंतिम दिन, 5 अप्रैल को ‘भोजपुरी नाइट’ में कल्पना पटवारी, कुलदीप चौहान और जतिन निगम अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त, महोत्सव में बुक फेयर, विज्ञान प्रदर्शनी, आतिशबाजी शो, लकी ड्रा, बच्चों के झूले, फूड स्टॉल्स, पपेट शो और स्काई लालटेन शो जैसे विभिन्न आकर्षण भी शामिल होंगे। जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि वे सपरिवार इस महोत्सव में शामिल होकर जनपद की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने आभूषण बरामद कर न्यायालय भेजा
    Next Article
    NPS के खिलाफ प्रदर्शन, कर्मचारियों ने बताया काला कानून:कासगंज में पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment