Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NPS के खिलाफ प्रदर्शन, कर्मचारियों ने बताया काला कानून:कासगंज में पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग तेज

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज जिले में बुधवार को NMOPS/अटेवा पेंशन बहाली मंच के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना (NPS) के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिला अस्पताल कासगंज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासगंज में आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी नाराजगी व्यक्त करने के लिए काला फीता बांधा और नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने NPS को 'काला कानून' बताया। उन्होंने सरकार से पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल करने की मांग की, यह कहते हुए कि OPS ही कर्मचारियों के हितों की वास्तविक सुरक्षा करती है। कर्मचारियों का तर्क था कि OPS से उनका भविष्य सुरक्षित रहता है, जबकि NPS में अनिश्चितता बनी रहती है। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और उनकी मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। प्रदर्शन में डॉ. शेफाली वाडियार, फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार, नर्सेज संघ की महामंत्री नीलम एस. चरण सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अन्य प्रमुख उपस्थित लोगों में अनुग्रह भावना, पूनम सक्सेना, मंजू के लाल, संजीव यादव (वार्ड बॉय), रजनीश कुमार, भारती, सौरभ यादव, अंजुल शर्मा (फार्मासिस्ट), वीरेंद्र कुमार, प्रदीप भारद्वाज (फार्मासिस्ट), रूपा, शोभा, सुनैना (स्टाफ नर्स), अभिषेक और मनोज शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    20 साल बाद होगा बलरामपुर महोत्सव:संस्कृति, विरासत और विकास का उत्सव, 3 से 5 अप्रैल तक होगा आयोजन
    Next Article
    तेज हवा से किसान नेता पर गिरा बिजली का पोल:इलाज के दौरान मौत; विभाग का घेराव कर किसानों ने FIR की मांग की, 3 घंटे से धरने पर बैठे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment