Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2000 करोड़ की रामायण पार्ट-1 की कमाई 200 करोड़ पार:अनुमान से 25 करोड़ कम, एक्सपर्ट बोले- धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल, हिट होने पर भी सवाल

    8 hours ago

    1

    0

    रणबीर कपूर की फिल्म रामायण पार्ट-1, 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज हुई। फिल्म के दो पार्ट करीब 4 हजार करोड़ के मेगा बजट में बने। हर पार्ट में लगभग 2 हजार करोड़ खर्च हुए। फिल्म ने ओपनिंग डे पर भारत में 62.47 करोड़ रुपए कमाए और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 121.62 करोड़ रुपए हुआ। दूसरे दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 231.63 करोड़ रुपए हो चुका है। ये कलेक्शन अपने आप में बड़ा है, लेकिन इसके बावजूद यह मुश्किल लग रहा है कि पार्ट-1 अपना 2000 करोड़ का बजट निकाल पाए। इससे 5 बड़े सवाल खड़े होते हैं- पहला- मौजूदा कलेक्शन देखते हुए फिल्म हिट होगी या फ्लॉप? दूसरा- प्री-दिवाली और पोस्ट दिवाली में फिल्म हिट होने के लिए कितना कलेक्शन होना चाहिए? तीसरा- फिल्म की कमाई धीमी क्यों रही? चौथा- धुरंधर 2 से कितनी पीछे है रामायण? पांचवा- फिल्म ने फिलहाल कौन से रिकॉर्ड बनाए? जानिए इन सभी सवालों के जवाब फिल्म ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल और रोहित जयसवाल से- सवाल-1, मौजूदा कलेक्शन के अनुसार, फिल्म का भविष्य क्या है? सुमित कडेल जवाब- फिल्म ने 2 दिनों में 200 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं। ये एक स्टैंडर्ड प्री-दिवाली रिलीज फिल्म के लिए ठीक बिजनेस है, लेकिन रामायण, 2000 करोड़ के बजट की फिल्म है, जिसमें सुपरस्टार यश हैं, रणबीर कपूर हैं, सनी देओल हैं। इसकी मार्केटिंग भी बड़े स्केल पर हुई है। हिंदुस्तान की सबसे महंगी फिल्म है। इस हिसाब से ये कलेक्शन काफी कमजोर है। सवाल-2, फिल्म हिट होने के लिए कितना कलेक्शन जरूरी? सुमित कडेल का जवाब- इस फिल्म का हिंदी का कलेक्शन ही पहले दिन कम से कम 80 करोड़ होना था। अगर ये दिवाली के अगले दिन आती तो इसका कलेक्शन 120 करोड़ तक होता। प्री-दिवाली रिलीज में अगर असर पड़ता, तो इतना भी नहीं पड़ना चाहिए था। इसे ऑडियंस का मिक्स रिव्यू मिला है। किसी को अच्छी लग रही है, किसी को एवरेज। किसी को भी बहुत अच्छी नहीं लग रही है। तो बिना संदेह इसका कलेक्शन काफी कमजोर है। इसे हिट करवाने के लिए हिंदी में ही कलेक्शन 900-1000 करोड़ होना चाहिए और वर्ल्डवाइड इसे 2500 करोड़ कमाने होंगे। अगर ये फिल्म सोमवार-मंगलवार को 100-100 करोड़ नहीं कमाती, तो इसका कुल हिंदी कलेक्शन 600-700 करोड़ ही रहेगा। रोहित जयसवाल का जवाब- 'एक प्रोड्यूसर को सिर्फ थिएटर रिलीज से उम्मीद नहीं होती। इसके अलग-अलग तरीके हैं। सैटलाइट, ओटीटी, म्यूजिक, इंटरनेशनल राइट वगैरह। बजट 2000 करोड़ है, तो इसका जो स्टैंडर्ड थिएट्रिकल वैल्यू निकलती है, वो 60 प्रतिशत है, यानी करीब 1200 करोड़। फिल्म का अहम मार्केट भारत है, तो इसमें 70 प्रतिशत कमाई भारत में होनी चाहिए, जो 840 करोड़ लगभग है।' रोहित आगे कहते हैं, ‘अगर फिल्म भारत में 840 करोड़ कमाती है, तो भी इसे हिट नहीं माना जाएगा। क्योंकि हिट होने के लिए स्टैंडर्ड थिएट्रिकल वैल्यू से ज्यादा कमाना होता है। एग्जीबिटर्स का मुनाफा कटने के बाद डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास आता है। ऐसे में भारत में हिट होने के लिए फिल्म को 1100 करोड़ तक कमाना होगा।’ सवाल-3, फिल्म की कमाई उम्मीद से कम क्यों? रोहित जयसवाल का जवाब- ‘कमाई इसलिए कम हुई है, क्योंकि प्री-दिवाली टाइम को डल पीरियड माना जाता है। यही फिल्म अगर पोस्ट दिवाली या रविवार के बाद आती, तो बिजनेस ज्यादा होता। फिल्म में जितनी बड़ी स्टारकास्ट है, इसे जितने बड़े पैमाने में रिलीज किया गया, इसे जितने शोज मिले या जितना फिल्म पर खर्च किया गया, जितने दिन पहले इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हुई, उस हिसाब से पहले दिन फिल्म का हिंदी कलेक्शन मौजूदा कलेक्शन से 25 करोड़ ज्यादा होना चाहिए था।’ ‘दूसरे दिन का 10 करोड़ ज्यादा होना था। फिल्म को प्री-दिवाली में भी इससे ज्यादा कलेक्शन करना चाहिए था, जो इसने नहीं किया। इसे इतना प्रमोट किया गया। रणबीर का स्टारडम, यश का स्टारडम भी काम नहीं आया। इसका रिलीज साइड बहुत बड़ा है।’ सवाल-4, क्या धुरंधर जितनी कमाई कर पाएगी रामायण? रोहित जयसवाल का जवाब- फिल्म की तुलना धुरंधर से हो रही है, लेकिन ये गलत है। समझना होगा कि इस फिल्म का बजट धुरंधर से कई गुना ज्यादा है। रामायण ने पहले दिन 121 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। हालांकि ये फिल्म इसी साल रिलीज हुई फिल्म धुरंधर- द रिवेंज को भी टक्कर नहीं दे पा रही है, जो महज 250 करोड़ के बजट में बनी थी। धुरंधर-द रिवेंज ने रिलीज से एक दिन पहले (18 मार्च 2026) पेड रिव्यू शोज में 75 करोड़ की कमाई की थी, जबकि ओपनिंग डे यानी 19 मार्च को फिल्म ने वर्ल्डवाइड 170 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इस फिल्म की तुलना में रामायणः पार्ट-1 50 करोड़ पीछे रही। धुरंधर- द रिवेंज ने कुल 1800 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। ऐसे में रामायण की मौजूदा कमाई देखते हुए इसका 1800 करोड़ तक भी पहुचंना मुश्किल लग रहा है। सवाल-5, रामायण ने 2 दिनों में क्या रिकॉर्ड बनाए? रामायणः पार्ट-1 ने दो दिनों की कमाई (221 करोड़ रुपए) से 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग टॉप-10 फिल्मों की लिस्ट में पहले ही जगह बना ली है। फिल्म इस साल की 7वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है। वीकेंड के बाद फिल्म 5वें स्पॉट तक आ सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गलत के खिलाफ आवाज उठाने की मिली सजा:विवेक ओबेरॉय बोले- अंडरवर्ल्ड की धमकियों के बाद फिल्ममेकर्स ने बनाई दूरी, करियर हुआ तबाह
    Next Article
    दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment