Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में तालाब में मिला युवक का शव:पिता बोले-हत्या हुई, रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा पास की थी

    3 hours ago

    3

    0

    वाराणसी जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र में शनिवार को एक पोखरे से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पुआरीकला (बाबा का पुरवा) निवासी अंकुर गिरी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अंकुर गुरुवार शाम साइकिल से घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। पिता रामदयाल गिरी ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने पंचायतनामा और पोस्टमार्टम सहित आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार अंकुर गुरुवार को शाम चार बजे साइकिल से घर से निकला था। रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके आधार पर शुक्रवार को थाना बड़ागांव में गुमशुदगी दर्ज की गई और तलाश शुरू हुई। पोखरे में उतराता मिला शव, आधार कार्ड से हुई पहचान पुलिस के अनुसार शनिवार को ग्राम पूरबपुर स्थित पोखरे में अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिलने की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। तलाशी में शर्ट की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान अंकुर गिरी पुत्र रामदयाल गिरी के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने भी शव की पहचान की। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। बड़ागांव थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। मृतक के पिता रामदयाल गिरी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या की गई है। उनके अनुसार शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं और नाखून उखड़े हुए हैं। पुलिस ने इस संबंध में जांच की बात कही है। एडीसीपी ने किया निरीक्षण, फील्ड यूनिट जुटा रही साक्ष्य घटना की जानकारी मिलने के बाद अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई। इस बारे में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 21 नवंबर को होना था मेडिकल, गांव में शोक परिजनों ने बताया कि तीन भाइयों में अंकुर सबसे बड़ा था और अभी अविवाहित था। स्नातक की पढ़ाई के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। उसने हाल ही में रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा दी थी। परीक्षा पास करने के बाद 21 नवंबर को उसका मेडिकल होना था। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कबुलपुर बाजार में खड़ी दोपहिया गाड़ी में आग लगी:लोगों ने पानी और बालू डालकर बुझाई; पास में पटाखे की दुकान थी
    Next Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:बॉक्सिंग प्लेयर की हत्या, पिता की लाश के साथ 7 दिन तक रहा बेटा; दिवाली पर विसलिंग चकरगिन्नी की डिमांड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment