Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी का विरोध:टीईटी मुद्दे पर शिक्षकों का आंदोलन तेज,  स्पष्ट शासनादेश की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में बेसिक शिक्षा कार्यालय के मध्य सहायक शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन जारी है। शिक्षकों का कहना है कि 27 जुलाई 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर जबरन टीईटी लागू करना अनुचित है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट शासनादेश जारी कर पुराने शिक्षकों को इस दायरे से बाहर रखने की मांग की। अनुभव को मान्यता देने की मांग संघ के जिलाध्यक्ष नील मणि त्रिपाठी ने कहा कि 2011 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों ने उस समय की गाइडलाइन के अनुसार आवश्यक परीक्षाएं उत्तीर्ण की थीं। ऐसे में वर्षों के अनुभव को नजरअंदाज कर टीईटी अनिवार्य करना शिक्षकों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि सरकार को सेवा नियमों में स्पष्टता लाकर भ्रम की स्थिति समाप्त करनी चाहिए। शासन से संवाद की अपील प्रदर्शनकारियों ने मांग रखी कि पुराने नियुक्त शिक्षकों के लिए अलग नीति तय की जाए और लिखित आदेश जारी कर भविष्य की कार्रवाई का रोडमैप बताया जाए। शिक्षकों का कहना है कि जब तक स्पष्ट आदेश नहीं आता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। सभी शिक्षक पैदल मार्च कर जिलाधिकारी को मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सभासदों ने गृहकर सहित अन्य मुद्दे उठाए:फर्रुखाबाद में आय-व्यय का ब्यौरा न मिलने और आउटसोर्स कर्मियों पर सवाल
    Next Article
    डीएम ने होली पर शांति समिति की बैठक की:मऊ में अधिकारियों को दिए बिजली, पानी, सफाई के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment