Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने होली पर शांति समिति की बैठक की:मऊ में अधिकारियों को दिए बिजली, पानी, सफाई के निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ में आगामी होली त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित बिजली, पानी, साफ-सफाई और खाद्यान्न वितरण जैसी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को साफ-सफाई, नालियों की सफाई और पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को जर्जर बिजली के तारों को ठीक करने और मानक के अनुसार बिजली आपूर्ति बनाए रखने का आदेश दिया। जिला पूर्ति अधिकारी को त्यौहार से पहले खाद्यान्नों का वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया। देखें, 3 तस्वीरें… जिलाधिकारी ने कहा कि होली भाईचारे का पर्व है और सभी लोग मिलकर इसे मनाएं। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से पिछले वर्षों की तरह इस बार भी जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक इलमारन जी ने बैठक में उपस्थित सभी शांति समिति के सदस्यों को आगामी पर्व की बधाई दी और मिलजुल कर होली मनाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी जगहों पर पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अफवाह फैलाने या शांति भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी का विरोध:टीईटी मुद्दे पर शिक्षकों का आंदोलन तेज,  स्पष्ट शासनादेश की मांग
    Next Article
    चंदौसी डिग्री कॉलेज शिक्षकों धरना:,4 महीने से वेतन नहीं मिला, होली-ईद से पहले डीएम-प्राचार्य से सैलरी की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment