Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ''2014 से पहले बेटियां घर में दुबकने को मजबूर थीं'':देवरिया में योगी बोले- माफिया मिट्‌टी में, जनता को आंख दिखाने वाले परलोकवासी, 655 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

    14 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी ने शुक्रवार को देवरिया में सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा- इन लोगों ने विकास को बाधित किया। जनता का शोषण किया। चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ देते थे। अपने परिवार का पेट भरते थे। लूट मचा रखी थी। आज ऐसा कुछ नहीं है। माफिया मिट्टी में मिल गए। गुंडे पलायन कर गए। जिसने जनता जनार्दन को आंख दिखाने का प्रयास किया, वह अपने आप ही यमराज के घर सिधार गया। उन्होंने कहा- 2017 से पहले शाम को 6 बजे से पहले बेटियों को घर के अंदर छिपना पड़ता था। व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान बंद करने पड़ते थे, लेकिन आज कोई नहीं कह सकता कि 6 बजे से पहले ही बेटी घर के अंदर दुबक जाए और व्यापारी प्रतिष्ठान बंद कर ले। बेटियां-बहनें नाइट शिफ्ट में उद्योगों में काम करती हैं। जब मर्जी तब अपने घर आ रही हैं। अगर कोई गुंडा छेड़छाड़ का दुस्साहस करता है, तो अगले चौराहे पर यमराज उसका टिकट काटने के लिए बैठे रहते हैं। सीएम योगी ने 655.45 करोड़ की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी बांटे। सीएम योगी की 6 बड़ी बातें- 1- ‘2017 के पहले हर जिले में एक माफिया था’ 2017 के पहले हर जिले में एक माफिया था। त्योहारों के पहले उपद्रव होता था। गरीबों की जमीनों पर कब्जा किया जाता था। किसी भी गरीब को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिलता था। चेहरा देखकर योजनाएं बांटी जाती थीं। नौजवानों को नौकरी नहीं मिलती थी। अन्नदाता किसान को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिलता था। न बेटियां सुरक्षित थीं, न ही व्यापारी सुरक्षित। 2- ‘आज कोई बेटी की सुरक्षा में सेंध नहीं लगा सकता’ आज ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ नहीं, बल्कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ है। यह नए यूपी की पहचान है। आज कोई बेटी की सुरक्षा में सेंध नहीं लगा सकता। कोई व्यापारी से जबरन गुंडा टैक्स नहीं ले सकता। अब हमारा अन्नदाता किसान पलायन नहीं कर रहा है। गन्ना किसानों को प्रति क्विंटल गन्ने का दाम 400 रुपए दिया जा रहा है। उसकी उपज का पूरा दाम उसे मिल रहा है। आज हर गरीब को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अनुदेशकों और शिक्षामित्रों को कैशलेस स्वास्थ्य की सुविधा दी जा रही है। सपा के समय मोहन सिंह सेतु के निर्माण के लिए टोकन मनी के तौर पर बहुत कम धनराशि दी गई। जिस पुल के निर्माण में 100 करोड़ से ज्यादा पैसा खर्च होना था, उसके लिए केवल 1 लाख रुपए दिए गए। हमने ब्रिज कॉरपोरेशन से कहा- हर हाल में सेतु का निर्माण समय से पूरा करने की तैयारी करो, जो पैसा लगेगा, वह वर्तमान सरकार देगी। 3- ‘राम नाम से ही सपा-कांग्रेस को परहेज था…’ हम मानते हैं कि वर्तमान में पश्चिम एशिया में संकट है। अमेरिका और ईरान के युद्ध के कारण तेल और गैस की आपूर्ति में बाधा आई है। याद करिए, देवरिया वासियों, जब सपा के समय लार में दुर्गा पूजा के जुलूस पर लाठीचार्ज कर उसे बाधित कर दिया गया था। मुझे तब आंदोलन करने के लिए आना पड़ा था। राम जन्मभूमि आंदोलन में राम भक्तों पर लाठियां चली थीं। यानी राम नाम से ही सपा-कांग्रेस को परहेज था। लेकिन अब अयोध्या में डबल इंजन सरकार की ताकत देखिए— भगवान राम का दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर बन गया है। यह आपके वोट की ताकत है। अच्छी सरकार आती है और अच्छा कार्य करती है। यह पूर्वजों के उद्धार का कारण बनता है। उनकी आत्मा को सच्ची शांति मिल रही होगी और आपको भी आशीर्वाद मिल रहा होगा कि आपके वोट ने वह कर दिखाया, जो दुनिया में कहीं और नहीं हुआ। आज अयोध्या, काशी और मथुरा-वृंदावन देखने को मिल रहा है। 4- ‘आज राम, कृष्ण और बाबा विश्वनाथ से हमारी पहचान बनी’ आज राम, कृष्ण और बाबा विश्वनाथ से हमारी पहचान बन गई है। इन सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद हमें प्राप्त हो रहा है। हर उत्तर प्रदेशवासी की एक नई पहचान है। सपा के समय यही पहचान क्या होती थी? गुंडे-माफिया के रूप में होती थी। जैसे ही आप यूपी की सीमा छोड़कर जाते थे और अगर कहते थे कि यूपी से हैं, तो सामने वाला व्यक्ति आपसे 10 कदम पीछे हट जाता था। आज आप देश में कहीं भी चले जाइए। अगर कहेंगे कि मैं यूपी से आया हूं, तो सामने वाले के चेहरे पर तुरंत चमक आ जाएगी और ऐसा लगेगा जैसे वह आपको अपने गले से लगा लेगा। यह है नई पहचान। उन लोगों ने पहचान का संकट खड़ा किया। ये लोग जाति के नाम पर विभाजन करने वाले, समाज को तोड़ने वाले और देश के हितों के साथ खिलवाड़ करने वाले थे। 5- देवरिया-कसिया फोरलेन को वाराणसी-लखनऊ से जोड़ेंगे आज से 10 साल पहले कोई सोचता भी नहीं था कि चार लेन की सड़कें बनेंगी। मैं गोरखपुर से सांसद था, तब लगभग हर महीने मुझे देवरिया आने का मौका मिलता था, क्योंकि यहां तत्कालीन सरकार के उत्पीड़न और अराजकता के खिलाफ आंदोलन करने आना पड़ता था। तब मैं देखता था कि गोरखपुर से देवरिया की सड़क दो लेन भी बमुश्किल थी। उसमें भी कई जगहों पर वह सिंगल लेन ही थी। चौरी-चौरा में जाम में फंसना पड़ता था, क्योंकि वहां रेलवे क्रॉसिंग था। आज मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि गोरखपुर से देवरिया की दूरी अब फोर लेन के कारण और कम हो गई है। विकास अब रुकने वाला नहीं है। जब मैं पिछली बार आया था, तब यहां के विधायकों ने कहा था कि सड़कें फोर लेन या टू लेन होनी चाहिए। हम जानते हैं कि अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर के बिना विकास संभव नहीं है। देवरिया से कसिया का फोर लेन केवल कसिया तक की कनेक्टिविटी नहीं है। यह हमारी नॉर्थ-साउथ कनेक्टिविटी का हिस्सा है। नॉर्थ-साउथ कनेक्टिविटी का मतलब है- पडरौना से कसिया, कसिया से देवरिया और देवरिया से मऊ। इसे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। वाराणसी और लखनऊ से भी जोड़ा जा रहा है। अच्छी सड़कें हमारी गति को बढ़ाती हैं और यही गति प्रगति का आधार बनती है। आज से 9 साल पहले कोई सोच भी नहीं सकता था कि देवरिया में मेडिकल कॉलेज बनेगा। 6- ‘हम समस्या नहीं, समाधान देते हैं’ आज महर्षि देवरहा बाबा के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो गया है। हमने नए जिला अस्पताल के निर्माण के लिए भी निर्देश दिए हैं। जल्द से जल्द जमीन चिह्नित करने को कहा गया है। जनता से जुड़ी कोई भी समस्या, समस्या नहीं रहनी चाहिए, उसका समाधान होना चाहिए। हम समस्या नहीं देते। हम समाधान देते हैं और समाधान देने के लिए इस सरकार को जनता जनार्दन चुनती है। यहां आईटीआई बन रहा है। आईटीआई स्किल डेवलपमेंट का केंद्र होगा। नौजवानों को स्किल सिखाई जाएगी। जब हमारे पास अच्छी तरह प्रशिक्षित मैनपावर होगी, तो काम की कोई कमी नहीं होगी। यह हमारी अर्थव्यवस्था को भी बढ़ाने में मदद करेगी। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़िए… दरोगा लड़कियों से बोला- पुलिसवाला हूं, उठाकर पटक दूंगा:कुछ नहीं बिगाड़ पाओगी, एटा में कार से 2 किमी तक पीछा किया यूपी के एटा में दो लड़कियों ने दरोगा और सिपाही पर कार से पीछा करने और बदतमीजी करने का आरोप लगाया। आरोप है कि गुरुवार रात करीब 10 बजे लड़कियां स्कूटी से जा रही थीं, तभी बलेनो कार से दरोगा और सिपाही उनके पीछे लग गए। दोनों ने काफी दूरी तक उनका पीछा किया, बार-बार हॉर्न बजाया और टक्कर मारने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    SRN अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:तीसरे दिन मेडिकल सेवाएं हुईं बहाल, दोषी डॉक्टर पर हुई कार्यवाई
    Next Article
    किसान के घर में ताला तोड़कर घुसे चोर:12 तोले सोने-चांदी के जेवर और ढाई लाख रुपए ले गए, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment