Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान के घर में ताला तोड़कर घुसे चोर:12 तोले सोने-चांदी के जेवर और ढाई लाख रुपए ले गए, पुलिस जांच में जुटी

    6 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के खड़खड़ी गांव में गुरुवार रात एक किसान के घर लाखों की चोरी हुई। चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 12 तोले सोने-चांदी के जेवर, ढाई लाख रुपये नकद और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। दरअसल, गांव खड़खड़ी निवासी किसान हरिओम त्यागी अपनी मां सलंत्री त्यागी के साथ रहते हैं। हरिओम दिल्ली में नौकरी करते हैं। गुरुवार को वह ड्यूटी पर दिल्ली गए थे, जबकि उनकी मां सलंत्री त्यागी घर पर ताला लगाकर गांव में ही अपने छोटे बेटे सोनू के घर चली गई थीं। शुक्रवार सुबह जब सलंत्री त्यागी वापस घर पहुंचीं, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर कमरों और सेफ के ताले भी टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर घर से लगभग 12 तोले सोने और चांदी के जेवरात, ढाई लाख रुपये की नकदी और अन्य घरेलू सामान ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर थाना हापुड़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस चोरी की वारदात के खुलासे के लिए जांच-पड़ताल कर रही है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत और नाराजगी का माहौल है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ''2014 से पहले बेटियां घर में दुबकने को मजबूर थीं'':देवरिया में योगी बोले- माफिया मिट्‌टी में, जनता को आंख दिखाने वाले परलोकवासी, 655 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
    Next Article
    बलिया में 32 लेखपालों का स्थानांतरण, 14 महिलाएं शामिल:डीएम ने कहा: योगदान न देने पर रुकेगा वेतन, जारी किए आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment