Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2018 सेमीफाइनल में हराने वाली क्रोएशिया से इंग्लैंड का मुकाबला:कोलंबिया के सामने उज्बेकिस्तान का FIFA वर्ल्ड कप डेब्यू; फुटबॉल में पहली बार घाना Vs पनामा

    17 hours ago

    1

    0

    FIFA वर्ल्ड कप में आज रात इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच हाई वोल्टेज मैच खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर इंग्लैंड 2018 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार का हिसाब बराबर करना चाहेगी। यह मैच रात 1:30 बजे से डलास स्टेडियम में शुरू होगा। सुबह 4:30 बजे घाना और पनामा के बीच टोरंटो स्टेडियम में मुकाबला होगा। इसके बाद FIFA वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रही उज्बेकिस्तान, कोलंबिया से मैच खेलेगी। मैच मेक्सिको सिटी स्टेडियम में सुबह 7:30 से खेला जाएगा। तीनों मैच भारतीय समयानुसार 18 जून को खेले जाएंगे। मैच-22: इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच कांटे की टक्कर ग्रुप-L में शामिल इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच अब तक कुल 11 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में इंग्लैंड का पलड़ा भारी है, जिसने 6 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं क्रोएशिया को 3 मैचों में सफलता मिली है। 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2018 के सेमीफाइनल में दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी। तब क्रोएशिया ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर उसका फाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ दिया था। इंग्लिश टीम को अपने स्टार स्ट्राइकर हैरी केन, मिडफील्डर जूड बेलिंगघम और युवा विंगर बुकायो साका से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं क्रोएशियाई टीम का पूरा दारोमदार उनके अनुभवी कप्तान और दिग्गज मिडफील्डर लुका मोड्रिच और डिफेंडर जोस्को ग्वार्डियोल पर टिका होगा। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: इंग्लैंड: पिकफोर्ड, वाकर, स्टोंस, गुएही, ट्रिपियर, राइस, बेलिंगघम, साका, फोडेन, गोर्डन, केन। क्रोएशिया: लिवाकोविच, स्टैनिसिच, सुतालो, ग्वार्डियोल, सोसा, मोड्रिच, कोवासिच, पासालिक, माजेर, क्रेमारिच, पेरिसीच। मैच-23: घाना और पनामा के बीच ऐतिहासिक मुकाबला ग्रुप-L में शामिल घाना और पनामा के बीच फुटबॉल इतिहास की यह पहली भिड़ंत होगी। दोनों टीमें आज तक किसी भी इंटरनेशनल मैच में आमने-सामने नहीं आई हैं। इस ग्रुप में इंग्लैंड और क्रोएशिया जैसी मजबूत टीम हैं। ऐसे में घाना-पनामा के लिए यह जीत बेहद अहम है। घाना को अपने स्टार मिडफील्डर मोहम्मद कुदुस और अटैकिंग फॉरवर्ड इनाकी विलियम्स से काफी उम्मीदें होंगी। वहीं पनामा की निगाहें मिडफील्डर अलबर्टो कैरास्क्विला और स्ट्राइकर जोसे फजार्डो पर टिकी होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: घाना: अति-जिगी, सेदु, जिवाकू, सालिसू, मेन्सा, समेड, पार्टी, नुअमा, कुदुस, आयू, विलियम्स। पनामा: मोस्केरा, मुरिलो, कोर्डोबा, कमिंग्स, मिलर, डेविस, गोडोय, कैरास्क्विला, बारसेनास, डियाज, फजार्डो। मैच-24: FIFA वर्ल्ड कप में पहली बार उज्बेकिस्तान दिखेगी ग्रुप-K में शामिल उज्बेकिस्तान पहली बार FIFA वर्ल्ड कप खेल रही है। उसका मुकाबाल कोलंबिया से है। दोनों टीमों के बीच इंटरनेशनल फुटबॉल में अब तक कोई मैच नहीं हुआ है। उज्बेकिस्तान को अनुभवी स्ट्राइकर और कप्तान एल्डोर शोमुरोडोव के साथ मिडफील्डर ओटाबेक शुकुरोव से जादुई प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं कोलंबिया की नजरें लिवरपूल के स्टार विंगर लुइस डियाज और अनुभवी प्लेमेकर जेम्स रोड्रिगेज के कॉम्बिनेशन पर टिकी होंगी। रोड्रिगेज ने 2014 वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट का खिताब जीता था। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: उज्बेकिस्तान: युसुपोव, अलीकुलोव, अशुर्मतोव, एशमुरोडोव, नसरुल्लाएव, हमरोबेकोव, शुकुरोव, उरुनोव, जशुरबेक, माशारिपोव, शोमुरोडोव। कोलंबिया: वर्गास, मुनोज, सांचेज, कुएस्टा, मोजिका, रिओस, लेर्मा, एरिआस, रोड्रिगेज, कोर्डोबा, डियाज।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फीफा वर्ल्डकप के पांचवें दिन सभी मुकाबले बराबर:टूर्नामेंट में 68 साल बाद ऐसा, 1958 वर्ल्डकप में एक दिन में 4 मैच ड्रॉ रहे थे
    Next Article
    विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप- आज भारत Vs नीदरलैंड:टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार होगा सामना; पाकिस्तान का मुकाबला साउथ अफ्रीका से

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment