Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लॉजिस्टिक्स में सबसे ज्यादा 16.3% फ्रॉड:देश में डिजिटल फ्रॉड का खतरा दुनिया से दोगुना- ट्रांसयूनियन

    2 hours ago

    1

    0

    दुनिया के मुकाबले भारत में ऑनलाइन धोखाधड़ी (डिजिटल फ्रॉड) का खतरा बहुत ज्यादा है। ट्रांसयूनियन की टॉप फ्रॉड ट्रेंड्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में देशभर में ग्राहकों से जुड़े 7.1% ऑनलाइन लेनदेन (डिजिटल ट्रांजैक्शन) संदिग्ध पाए गए, जो कि वैश्विक औसत (3.8%) से करीब दोगुना है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऑनलाइन फ्रॉड अब असली ग्राहकों के खातों (अकाउंट) को निशाना बनाकर किया जा रहा है। दुनिया भर के ट्रेंड से अलग, भारत में ऑनलाइन फ्रॉड का सबसे ज्यादा खतरा अकाउंट लॉगिन करते समय (3.9%) देखा गया। इसके बाद नया अकाउंट बनाते समय (3.1%) और पैसों का लेनदेन (फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन) करते समय (1.2%) सबसे अधिक जोखिम पाया गया। टेलीकॉम सेक्टर में सबसे तेज 3.08% उछाल सेक्टर फ्रॉड % बदलाव रिटेल 2.50% - 99% ट्रैवल, टूरिज्म 0.50% - 68% फाइनेंशियल 2.60% - 65% गेमिंग 9.60% - 36% कम्युनिटी 4.70% - 21% लॉजिस्टिक्स 16.30% 0.31% इंश्योरेंस 11.50% 1.45% टेलीकॉम 14.70% 3.08% भारत में व्यवसायों को अब तेज़ और अधिक अनुकूलनीय हमले के तरीकों का सामना करना पड़ रहा है जो पारंपरिक पहचान प्रणालियों के लिए चुनौती पेश करते हैं। धोखाधड़ी करने वाले अब केवल फर्जी खाते बनाने पर ही ध्यान केंद्रित नहीं कर रहे हैं, बल्कि वे मौजूदा उपयोगकर्ताओं और खातों को भी तेजी से निशाना बना रहे हैं। इस बदलाव ने खाता सुरक्षा को और भी महत्वपूर्ण बना दिया है, क्योंकि बैंकिंग, दूरसंचार, लॉजिस्टिक्स और बीमा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं का विस्तार हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kalki 2898 AD Sequel: नाग अश्विन ने सीक्वल को लेकर दिया बड़ा अपडेट, बोले- अगस्त या सितंबर में…
    Next Article
    iPhone Air की कीमत में हुई भारी कटौती, सिर्फ यहां मिल रहा हजारों रुपये सस्ता, जानिए शानदार डील

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment