Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लवकुश हत्याकांड में नया मोड़, चाकू ऑनलाइन मंगाने का आरोप:परिवार ने एसपी से मिलकर अन्य लोगों की संलिप्तता का शक जताया

    1 hour ago

    1

    0

    चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित एक कॉलेज में 12 जून को दसवीं के छात्र लवकुश यादव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। बुधवार को मृतक किशोर के परिवार ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी उत्कर्ष यादव ने गांव के ही बृजेश यादव के स्मार्टफोन से हत्या के लिए चाकू ऑनलाइन मंगवाया था। लोगों ने आशंका जताई है कि इस घटना में बृजेश यादव के अलावा आरोपी उत्कर्ष यादव के परिवार के लोग भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के कुछ दिन पहले लवकुश को रास्ते में रोककर मारपीट की गई थी और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। परिवार ने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो वे पूरे परिवार के साथ आत्मदाह करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी मृतक लवकुश के चाचा दीपक यादव ने एसपी को बताया कि आरोपियों ने घटना को अंजाम देने की भूमिका पहले ही तैयार कर ली थी। उन्होंने आरोपी उत्कर्ष यादव के पिता सियाराम यादव की भूमिका को संदिग्ध बताया। दीपक यादव के अनुसार, सियाराम को छेड़खानी के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था और जेल से छूटने के बाद उन्होंने साजिश रचकर लवकुश की हत्या करवाई है। दीपक यादव ने एसपी को यह भी जानकारी दी कि आरोपी उत्कर्ष कई बार पढ़ाई छोड़ चुका है और कई साल बाद उसका नौवीं कक्षा में दाखिला कराया गया था। ऐसे में परिवार ने आशंका जताई है कि यदि आरोपी के शैक्षिक दस्तावेजों की गहराई से जांच की जाए तो वह बालिग पाया जा सकता है। एसपी ने परिवार को आश्वस्त किया कि प्रकरण की गहराई से जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्यावरा में मवेशी को बचाने में कार पलटी:सीधे खेत में जा गिरी; UP से उज्जैन जा रहे तीन यात्री घायल, एक गंभीर
    Next Article
    अघोरी साधुओं ने कार रुकवाकर युवती की अंगूठी गायब की:लखनऊ में फूल पकड़ते ही सम्मोहित हुई, तंत्र-मंत्र के बहाने ठग लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment