Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    21 लाख लेकर चली गईं शहीद शुभम की पत्नी:पिता बोले- कोर्ट मैरिज की थी तो घर क्यों नहीं आई; अफसर से मिलकर हड़प लिए पैसे

    4 hours ago

    1

    0

    असम के जोरहाट में 13 जून को वायुसेना के विमान हादसे में जहानाबाद निवासी 25 साल लेफ्टिनेंट शुभम कुमार शहीद हो गए। उनकी शहादत के बाद परिवार में सरकार की ओर से मिली सहायता राशि को लेकर विवाद शुरू हो गया है। शहीद के पिता अमरेंद्र शर्मा का आरोप है कि शुभम की पत्नी श्रेया ने अधिकारी के साथ मिलीभगत कर 21 लाख का चेक हड़प लिया है। वो चेकर लेकर अपने घर चली गई। बिहार सरकार की इस मदद की जानकारी शहीद के परिवार को नहीं दी गई। अगर श्रेया राय मेरे बेटे की पत्नी थी तो उसे अंतिम संस्कार से श्राद्ध तक परिवार के साथ रहना चाहिए था। शुभम और श्रेया की शादी कब हुई, पैसे को लेकर विवाद कैसे बढ़ा, पिता ने क्या क्या आरोप लगाए हैं। सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए शुभम और श्रेया की तस्वीर देखिए शुभम और श्रेया की मुलाकात कैसे हुई वो जानिए शहीद शुभम के पिता अमरेंद्र शर्मा ने बताया साल 2017 में शुभम ने पहले ही कोशिश में NDA पास कर लिया। 2018 से 2021 तक उन्हें पुणे में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया। ट्रेनिंग के बाद उनकी पहली पोस्टिंग हैदराबाद में हुई, जहां वह 11 महीने तक फ्लाइट लेफ्टिनेंट के तौर पर रहे। 2025 में हमने शुभम के लिए एक रिश्ता देखा। शादी की बात चलने के दो दिन बाद ही उसने मां से कहलवाया कि वह किसी लड़की को पसंद करता है और वह भी सेना में लेफ्टिनेंट है। जब हमने यह सुना तो हमें खुशी हुई। इसके बाद हमलोगों ने उसकी मर्जी वाली लड़की से शादी की बातचीत को आगे बढ़ाया। लड़की के परिजनों से मुलाकात हुई। दोनों परिवारों में सबकुछ खुशी-खुशी तय हो गया। दिसंबर 2025 में शादी की तारीख भी तय कर दी गई थी, लेकिन इसी बीच मेरी मां, यानी शुभम की दादी का निधन हो गया। इसके बाद हमलोगों ने शादी को एक साल के लिए टाल दिया। अंतिम संस्कार वाले दिन श्रेया पैसे लेकर कैसे गई शहीद शुभम के पिता अमरेंद्र शर्मा बताते हैं कि शुभम के अंतिम संस्कार के दिन श्रेया मास्क लगाकर कर पहुंची थी। ना तो उसके चेहरे पर कोई शिकन थी और ना ही शुभम को खोने का कोई दर्द। वो अंतिम संस्कार के दौरान कौने में अपने पिता के साथ चुप चाप खड़ी थी। सीओ के साथ सेटिंग कर लिया 21 लाख चेक अमरेंद्र शर्मा बताते हैं कि जहानाबाद के हुलासगंज के सीओ (अंचल अधिकारी) अंतिम संस्कार वाले दिन ही श्रेया को चुपचाप बुलाकर 21 लाख रूपए का चेक दे दिया। इस चेक के बारे में सीओ ने ना तो मुझे कोई जानकारी दी ना ही मेरे परिवार को। यही नहीं श्रेया ने भी इसका जिक्र हमलोगों से नहीं किया। वो चुपचाप पैसे लेकर अपने पिता और भाई के साथ आजमगढ़ चली गई। पिता बोले- श्रेया ने मेरे बेटे को फंसाकर की कोर्ट मैरिज अमरेन्द्र शर्मा ने बताया कि जब श्रेया 21 लाख का चेक लेकर चली गई तो हमने पता लगाया कि चेक उसे किस आधार पर मिला। तब पता चला कि श्रेया, उसके भाई और पिता ने बरगला कर मेरे बेटे से अहमदाबाद में कोर्ट मैरिज करवा दी थी। हालांकि, भास्कर ने जब इस मामले में हुलासगंज सीओ से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं पाया। शहीद के घर की आर्थिक हाल जानिए ग्रामीणों क मुताबिक, शुभम का परिवार बेहद सामान्य परिवार से है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत मजबूत नहीं थी। बेटे के वायुसेना में चयन के बाद परिवार ने नया घर बनाने के लिए बैंक से लोन लिया था, लेकिन मकान का निर्माण अभी पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि फिलहाल परिवार कर्कट (टीन की छत) वाले मकान में रह रहा है। शुभम की शादी और नए घर का सपना, दोनों ही अधूरे रह गए। गयाजी में शहीद शुभम का हुआ था अंतिम संस्कार 13 जून को जोरहाट में वायुसेना के ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश में शुभम कुमार शहीद हो गए थे। 14 जून को उनका अंतिम संस्कार गयाजी के विष्णुपद श्मशान घाट पर किया गया था। शहीद के छोटे भाई ने मुखाग्नि दी थी। दादा बोले- उसको सरकार ने मारा शुभम की शहादत को लेकर दादा ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, मेरे पोते को सरकार ने मारा है। सरकार 40 साल पुराना विमान रखकर जवानों की जान ले रही है। सरकार को हमारी पेंशन बंद कर देनी चाहिए, लेकिन जवानों की सुविधा में कोई कमी नहीं रखनी चाहिए। उनको उड़ाने के लिए नए विमान देने चाहिए। उन्होंने बताया, "मेरा पोता जिस विमान में था, वह करीब 40 साल पुराना था। उसकी हालत ठीक नहीं थी, फिर भी उसका इस्तेमाल किया जा रहा था। यह पूरी तरह सिस्टम की लापरवाही है। नाना बोले- 25 साल की उम्र में शुभम ने बहुत कुछ हासिल किया वहीं, शहीद के नाना सरजू शर्मा ने कहा, "मेरा बच्चा बहुत प्यारा था। वह हर किसी का सम्मान करता था। महज 25 साल की उम्र में उसने बहुत कुछ हासिल कर लिया था। उसका नाम लेते ही हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।" अब पढ़िए शुभम की मैट्रिक से लेकर वायुसेना में लेफ्टिनेंट बनने की कहानी मैट्रिक-इंटर में 90 पर्सेंट से ऊपर, पहले अटेम्प्ट में NDA पास फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव के रहने वाले थे। वह दो भाइयों में बड़े थे। शुभम कुमार के पिता अमरेंद्र आनंद किसान हैं और मां हाउस वाइफ हैं। पिता अमरेंद्र ने कहा कि घर के बड़े बेटे होने के नाते वह बहुत जल्दी जिम्मेदारियां समझ गए थे। उन्होंने बड़ी लगन से पढ़ाई की। केजी से पांचवीं तक की पढ़ाई जहानाबाद के रामजी जीएस पब्लिक स्कूल से पूरी की। इसके बाद छठीं कक्षा में उनका आंध्र प्रदेश के सैनिक स्कूल में एडमिशन हुआ। वहीं से उन्होंने मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई पूरी की। दोनों परीक्षाओं में उन्हें 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिले। हादसे की कैसे मिली थी जानकारी शुभम के छोटे भाई छोटू ने बताया कि 13 जून की सुबह करीब 9 बजे भैया से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। वह कह रहे थे कि बारिश तेज हो रही है। अभी जल्दबाजी में हूं, फ्री होने के बाद कॉल करूंगा। उस समय वह बिल्कुल सामान्य और खुश नजर आ रहे थे। इसके बाद सुबह 11 बजे एक अधिकारी का फोन आया। उन्होंने घटना की जानकारी दी और बताया कि भैया का भी निधन हो गया है। शुरुआत में हमलोगों को विश्वास नहीं हुआ। इसके बाद दोबारा मेरे मोबाइल पर कॉल आया, जिसके बाद हादसे की पुष्टि हुई। यह सुनते ही मां बेहोश होने लगीं। पिता, दादा और पूरा परिवार सदमे में चला गया। ऐसा लगा जैसे पूरा परिवार टूट गया हो। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, 5 की मौत:इनमें राजस्थान, बिहार, यूपी के जवान, तीनों की शादी की बात चल रही थी; लैंडिंग के दौरान हादसा असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। हादसे के बाद उसमें आग लग गई और दो हिस्से में टूट गया। यह AN-32 मालवाहक विमान था, जिसका इस्तेमाल सैनिकों और सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है। हादसे की वजह सामने नहीं आई है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुनियाभर में रिकॉर्ड 1.65 लाख करोड़पति देश छोड़ेंगे:यूएई-सिंगापुर पहली पसंद; अमेरिकी सबसे ज्यादा माइग्रेट हो रहे, वेल्थ हब में भारत का स्कोर 56.5
    Next Article
    खबर हटके- बेड तक खुद चलकर आता है टॉयलेट:ककड़ी, खाट और तीतर नाम वाला गांव; AI ने बनाई वैक्सीन, इंसानों पर ट्रायल सफल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment