Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU ने uniRank 2026 में शानदार उपलब्धि हासिल की:UP की स्टेट यूनिवर्सिटीज में 7वां और देशभर में 183वीं रैंक मिली

    2 hours ago

    2

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने uniRank 2026 में शानदार उपलब्धि हासिल की है। UP की स्टेट यूनिवर्सिटीज में DDU 7वें और पूरे देश में 183वीं स्थान पर है। यह कामयाबी यूनिवर्सिटी में लगातार सुधर रही पढ़ाई की क्वालिटी, रिसर्च और इनोवेशन के आधार पर मिली है। पूर्वांचल के बड़े एजुकेशन हब के रूप में पहचान मजबूत इस सफलता से पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) में बड़े एजुकेशन हब के तौर पर डीडीयू का नाम और ज्यादा मजबूत हुआ है। नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर यूनिवर्सिटी को जो यह नई पहचान मिल रही है, वह इन सभी लगातार कोशिशों का ही नतीजा है। डिजिटल पढ़ाई और हुनर पर रहेगा फोकस- VC इस बड़ी कामयाबी पर खुशी जताते हुए यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि डीडीयू में लगातार पढ़ाई को बेहतर बनाने, रिसर्च को बढ़ावा देने, नए आइडियाज पर काम करने, डिजिटल पढ़ाई, स्किल डेवलपमेंट (कौशल विकास) और स्टूडेंट्स की सहूलियत से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। पूरी टीम की मेहनत का फल वीसी प्रो. पूनम टंडन ने इस सफलता का पूरा श्रेय यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, रिसर्चर्स, स्टूडेंट्स, पूर्व छात्रों और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया है। उन्होंने कहा कि सबके साथ मिलकर काम करने की वजह से ही यूनिवर्सिटी का माहौल इतना बेहतर हुआ है। साथ ही भरोसा जताया कि यूनिवर्सिटी आने वाले समय में भी कामयाबी के नए रिकॉर्ड बनाएगी और दुनिया भर में अपनी पहचान को और मजबूत करेगी। यह नई रैंकिंग डीडीयू के आगे बढ़ने और देश-विदेश के दूसरे बड़े रैंकिंग फ्रेमवर्क्स में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जीआईसी स्कूल के सामने पानी की किल्लत:रायबरेली में नगर पालिका के खिलाफ मोहल्लेवासियों का धरना प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
    Next Article
    हरदोई में जच्चा-बच्चा की मौत:परिजनों ने निजी अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप, संचालक-डॉक्टर पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment