Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में युवक का शव सड़क किनारे मिला:मां ने प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया, दो बहनों का इकलौता भाई था

    2 hours ago

    2

    0

    उन्नाव के सफीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला है। मृतक की पहचान गंगाघाट थाना क्षेत्र के कंचन नगर निवासी 21 वर्षीय आदित्य यादव के रूप में हुई है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सड़क दुर्घटना मान रही है, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, आदित्य यादव कानपुर में एक तेल की दुकान पर काम करता था। वह अपने परिवार में दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि आदित्य के प्रेम संबंध फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के कोडरी निवासी अंजलि नामक युवती से थे। परिजनों के मुताबिक, अंजलि ने फोन करके आदित्य को बुलाया था। उनका दावा है कि इसके बाद आदित्य की हत्या कर दी गई और उसके शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। परिजनों ने पुलिस से मामले की गहन जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर रही है। पुलिस ने शव मिलने वाले स्थान की जांच की है और मृतक के मोबाइल रिकॉर्ड खंगाल रही है। घटना से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके। परिजनों में घटना को लेकर आक्रोश है और वे लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में जच्चा-बच्चा की मौत:परिजनों ने निजी अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप, संचालक-डॉक्टर पर केस दर्ज
    Next Article
    ई-रजिस्ट्री प्रक्रिया के विरोध में चौथे दिन भी हड़ताल:अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक-स्टांप वेंडर्स ने विरोध में की शोक सभा, रजिस्ट्री के लिए लोग परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment