Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2100 किमी सफर कर प्रेमी के पास अबोहर आई महिला:फ्री-फायर गेम खेलते वक्त प्यार, इंस्टा से बढ़ी नजदीकियां; 2 बच्चों की मां बोली-अब यहीं रहूंगी

    14 hours ago

    1

    0

    फाजिल्का के अबोहर में कर्नाटक की एक महिला को ऑनलाइन गेम फ्री-फायर के जरिए एक युवक से प्यार हो गया, फिर इंस्टाग्राम पर बातचीत से नजदीकियां बढ़ी। इसके बाद महिला अपने दो छोटे बच्चों को लेकर परिजनों से झूठ बोलकर 2100 किलोमीटर दूर अबोहर अपने प्रेमी के पास आ गई। जब महिला के माता-पिता ने कर्नाटक में अपनी बेटी और उसके बच्चों के लापता होने की शिकायत पुलिस को दी, तो कर्नाटक पुलिस जांच करते हुए अबोहर पहुंची। वहां कर्नाटक पुलिस, सिटी-2 पुलिस के साथ युवक के घर गई और महिला के बयान दर्ज किए। महिला ने वापस कर्नाटक जाने से साफ इनकार कर दिया। उसने कहा कि अब वह यहीं रहेगी। इसके बाद पुलिस को बैरंग वापस लौटना पड़ा। युवक का परिवार मूलरूप से यूपी के गोरखपुर का रहने वाला है। करीब 18 साल से वह अबोहर में किराए पर रहते हैं और रेहड़ी लगाने का काम करते हैं। उसके परिजनों का कहना है कि बेटे की खुशी में ही हमारी खुशी है। पति की मौत के बाद माता-पिता के घर रही जानकारी के अनुसार, करीब 19 वर्षीय चांदनी ने बताया कि वह कर्नाटका की रहने वाली है और उसकी शादी करीब 4 साल पहले वहीं के एक युवक से हुई थी और शादी के बाद उसके घर दो बच्चों ने जन्म लिया। लेकिन करीब एक साल पहले उसके पति की मौत हो गई, तो वह अपने माता-पिता के पास जाकर रहने लगी। चांदनी ने बताया कि वह कम पढ़ी लिखी है और फ्री टाइम में अपने मोबाइल पर फ्री-फायर गेम खेलने लगी। इसी दौरान उसकी पहचान अबोहर के ठाकर आबादी मेन रोड निवासी सोनू से हुई और धीरे-धीरे यह पहचान प्रेम प्रसंग में बदल गई। उसने बताया कि करीब 5 माह के इस प्यार में दोनों ने आपस में शादी करने का मन बना लिया। दिल्ली आकर सिम तोड़ी, फिर अबोहर आई चांदनी ने कहा कि 8 जनवरी को अबोहर आने के लिए वह कर्नाटक से अपने दो बच्चों सहित मां को यह कहकर रवाना हुई कि वह किसी काम के लिए शहर से बाहर जा रही है और दिल्ली पहुंचने पर उसने सोनू को फोन करके वहां बुलाया और अपने मोबाइल की सिम तोड़ दी और उसके साथ 12 जनवरी को अबोहर चली आई। चांदनी बताया कि उसके दो बच्चे हैं ओर वह उन बच्चों के सुरक्षित भविष्य और अपने प्यार को पाने के लिए ही वह करीब 2100 किलोमीटर दूर अपना घर छोडकर यहां आई है। करीब पांच महीने पहले गेम के साथ साथ इंस्टाग्राम पर उनकी बातें होती थी। यह बातचीत मोहब्बत में बदल गई। उन्होंने एक साथ रहने का वादा किया। अब वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। युवक की मां बोली- बेटे की खुश में ही हमारी खुशी सोनू की मां ने बताया कि उसके कुल 8 बच्चे हैं और सोनू उनमें सबसे बड़ा है। जिसकी उम्र 19 साल है। जबकि सबसे छोटे बच्चे की आयु करीब 3 साल है। वह पिछले 18 साल से किराए के मकान पर यहीं रह रहे हैं। उसका पति व बेटा दोनों बेलपुरी की रेहडी लगाते हैं, वे मूलरुप से यूपी के गोरखपुर के रहने वाले हैं। उसने कहा कि उसके बेटे ने इस लड़की को यहां लाकर कोई गलती नहीं की है, उसका बेटा खुश है, इसी में उनकी खुशी है। इधर, कल कर्नाटक की पुलिस सिटी टू अबोहर के सहयोग से युवक के घर पहुंची। पुलिस ने लोगों व लड़की के बयान दर्ज किए, तो उसने अपने माता-पिता के पास जाने से इंकार कर दिया। कर्नाटक की पुलिस उसके बयान दर्ज कर बैरंग लोट गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत को दोबारा विश्वगुरु बनाएगा विकास का सनातन मॉडल:गोरखपुर में बोले 'जलपुरुष' डा. राजेंद्र सिंह; कहा- यूपी प्रकृति का लाडला बेटा
    Next Article
    बर्थडे के दिन कुएं में मिला बच्चे का शव:झांसी में 7 दिन से गायब था, लाश देखते ही माता-पिता बेहोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment