Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी:56 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार, 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। ये परीक्षाएं 12 मार्च 2026 तक चलेंगी, जिसमें 56 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी। सुबह की पाली 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर की पाली 2:00 बजे से 5:15 बजे तक निर्धारित है। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए हिंदी तथा सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा होगी। इससे पहले, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मुख्य विषयों की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो चुकी हैं। पहले दिन हाईस्कूल के छात्रों ने गणित विषय की परीक्षा दी, जबकि इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए जैव प्रौद्योगिकी और लघुलेखन (शॉर्टहैंड) का पेपर आयोजित किया गया। जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। सीबीएसई स्कूलों की जनपद समन्वयक भारती तिवारी ने बताया कि मुजफ्फरनगर में 70 से अधिक सीबीएसई विद्यालय संचालित हैं, जिनके 15 हजार से अधिक विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। मंगलवार को एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, एमजी पब्लिक स्कूल, एसडी पब्लिक स्कूल, शारदेन स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा और होली एंजिल्स कान्वेंट स्कूल सहित कुल 26 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। केंद्रों के प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी के बाद ही छात्रों को प्रवेश दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में किन्नर रेखा लापता, खेत में मिला मोबाइल:पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच में जुटी
    Next Article
    नगर निगम को हस्तांतरित हुईं GDA की 16 कॉलोनियां:विकास कार्यों के लिए 57 करोड़ रुपये भी दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment