Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    22 साल के युवक ने गला रेतकर जान दी, VIDEO:हापुड़ में ढाबे पर कार रुकवाई, अंदर गया और अचानक चाकू उठाकर रेतने लगा

    9 hours ago

    1

    0

    यूपी के हापुड़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ढाबे पर 22 साल के युवक ने चाकू से खुद का गला काटकर जान दे दी। पूरी घटना का घटना भी सामने आया है। युवक का नाम सलमान था। वह बरेली का रहने वाला था। शेयरिंग कार से दिल्ली से घर जा रहा था। गुरुवार रात उसने ढाबे पर कार रुकवाई। खाने के लिए ढाबे के अंदर गया, मगर वहां उसने किसी से कोई बातचीत नहीं की। बल्कि टेबल पर रखा चाकू उठा लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, उसने अपना गला रेत लिया। लोगों ने उसे रोकने और पकड़ने की कोशिश की तो वह चाकू गर्दन पर चलाते हुए भागने लगा। थोड़ी दूर चलने के बाद वह एक कार के पास मुंह के बल गिर गया। तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई। हालांकि, उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जांच पुलिस कर रही है। मामला गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के चिकन पॉइंट ढाबे का है। देखें घटना की 3 तस्वीर… सैलून में काम करता था युवक सलमान बरेली के साईं थाना क्षेत्र के धुनका गांव का रहने वाला था। वह दिल्ली के सफदरजंग में एक हेयर सैलून में काम करता था। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात वह कार से घर जा रहा था। रात 11:15 बजे चिकन पॉइंट ढाबे पर उसने कार रुकवाई। सभी पैसेंजर कार से उतरकर ढाबे में बैठ गए। इतने में सलमान ने एक टेबल पर रखा चाकू उठा लिया और अपने गले पर चला दिया। ढाबे के कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों ने चिल्लाकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह बाहर की तरफ भागने लगा। वह कार के पास जाकर गिर गया, जहां उसकी मौत हो गई। ढाबे के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और सलमान के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पिता बोले- बेटे ने ऐसा क्यों किया, पता नहीं पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे सलमान के पिता अहमद जान ने कहा कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि युवक ने चाकू से अपना गला काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें EX मुस्लिम सलीम को 7 दिन बाद होश आया:डॉक्टर बोले- शायद बोल न पाएं; हमलावरों के पिता बोले- बेटों का फर्जी एनकाउंटर हुआ खुद को Ex-मुस्लिम कहने वाले गाजियाबाद के सलीम वास्तिक को हमले के 7 दिन बाद गुरुवार को होश आया है। वह दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल के ICU में ही हैं। अस्पताल ने उनके बेटे उस्मान को एक वीडियो दिया है। 5 सेकेंड के इस वीडियो में सलीम वास्तिक बेड पर दिख रहे हैं। ऑक्सीजन लगी है। गले पर टांके लगे हैं। डॉक्टर कहते हैं- सलीम…। वो (सलीम) आंख खोलकर देखते हैं। पढ़िए पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीआरएस-डीआरएम टूंडला स्टेशन पहुंचे:कंट्रोल रूम का जायजा लिया, बोले- सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
    Next Article
    लखनऊ में प्लंबर ने सुसाइड किया:घर में साड़ी के फंदे से लटकता मिला शव, कोचिंग से लौटे बेटे ने देखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment