Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में प्लंबर ने सुसाइड किया:घर में साड़ी के फंदे से लटकता मिला शव, कोचिंग से लौटे बेटे ने देखा

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के फैजुल्लागंज इलाके में प्लम्बर ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। शाम करीब पांच बजे उसने पंखे से साड़ी के सहारे फंदा लगा लिया। उस समय घर में कोई नहीं था। बच्चे कोचिंग पढ़ने गए थे। सबसे पहले बेटे ने पिता को फंदे से लटका देखा और शोर मचा दिया। फैजुल्लागंज टाइल्स फैक्ट्री क्षेत्र में रहने वाले महेंद्र शर्मा (36) मूल रूप से सीतापुर के रहने वाले थे। परिवार में पिता लल्लू शर्मा, मां अनीता, पत्नी रीता और चार बच्चे हैं। महेंद्र प्लम्बर का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक गुरुवार शाम करीब पांच बजे महेंद्र ने कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। कुछ देर बाद उनका बेटा नैतिक कोचिंग से घर लौटा तो पिता को फंदे से लटका देख घबरा गया और शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे साले राकेश ने बताया कि महेंद्र शराब पीने के आदी थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    22 साल के युवक ने गला रेतकर जान दी, VIDEO:हापुड़ में ढाबे पर कार रुकवाई, अंदर गया और अचानक चाकू उठाकर रेतने लगा
    Next Article
    दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर:हादसे में पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल, चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment