Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    23 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार:नेपाल से लखनऊ लाई जा रही थी, नेटवर्क खंगाल रही टीम

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी एसटीएफ ने कृष्णनगर इलाके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। टीम को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि भारत-नेपाल बॉर्डर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरोह अवैध मादक पदार्थ (चरस) की तस्करी कर रहा है। गिरोह के सदस्य कैरियर के जरिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सप्लाई कर रहे हैं। जिस पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया- टीम तस्करी की सूचना पर जांच में जुटी थी। सोमवार को सूचना मिली कि गिरोह का एक सदस्य नेपाल से चरस लेकर पूर्वी चंपारण (बिहार) और गोरखपुर होते हुए लखनऊ पहुंचने वाला है। कब्जे से 4.6 किलो चरस बरामद सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने एसीपी कृष्णानगर रजनीश कुमार वर्मा के साथ मिलकर बैकुंठ धाम वीआईपी रोड कृष्णानगर क्षेत्र में घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 4.6 किलो चरस बरामद हुई। जिसकी कीमत करीब 23 लाख रुपए है। पूछताछ में तस्कर की पहचान हसनगंज उन्नाव निवासी रमजान उर्फ रिंकू के रूप में हुई। कई सालों से कर रहा तस्करी गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह एक संगठित गिरोह का सदस्य है, जो नेपाल के अलग-अलग स्थानों से चरस लाकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करता है। बरामद चरस वह नेपाल के अलीगढ़वा निवासी दीपक से लेकर लखनऊ व आसपास के जिलों में सप्लाई करने आ रहा था। आरोपी ने बताया कि वह पिछले कई सालों से इस अवैध कारोबार में शामिल है। उसके खिलाफ पहले भी सिद्धार्थनगर के सोहरतगढ़ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कृष्णनगर थाने में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आखिरी ओवर का रोमांच, 2 विकेट से बरनाहल की बाजी:152 रन का टारगेट चेज कर बरनाहल मास्टर्स की शानदार जीत
    Next Article
    कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ डीएम को ज्ञापन सौंपा:जिलाध्यक्ष संजय कपूर ने तेज रीडिंग, बढ़े बिलों पर जांच मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment