Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ डीएम को ज्ञापन सौंपा:जिलाध्यक्ष संजय कपूर ने तेज रीडिंग, बढ़े बिलों पर जांच मांगी

    2 hours ago

    2

    0

    रामपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ती शिकायतों के बीच कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष और बिलासपुर विधानसभा के पूर्व विधायक संजय कपूर ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग की। संजय कपूर ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। उनके अनुसार, ये मीटर सामान्य मीटरों की तुलना में काफी तेज चल रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर ऐसा कोई स्पष्ट आदेश नहीं है कि विभाग इन्हें जबरन लगवाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित ने कहा कि आम आदमी से लेकर व्यापारी और मध्यम वर्ग तक, सभी इस समस्या से जूझ रहे हैं। लगातार बढ़ते बिजली बिलों के कारण लोगों का बजट प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, जिलाधिकारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें कांग्रेस की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच संबंधित विभाग से कराई जा रही है और रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। संजय कपूर ने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे को प्राथमिकता देगा और जल्द ही उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए ठोस कदम उठाएगा। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगे आंदोलन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    23 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार:नेपाल से लखनऊ लाई जा रही थी, नेटवर्क खंगाल रही टीम
    Next Article
    बच्ची के चेहरे को कुत्ते ने जबड़े में जकड़ा:बाराबंकी में चेहरे पर लगे 40 टांके, घर के बाहर खेलते समय किया हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment