Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जानलेवा हमले के दो फरार आरोपियों पर इनाम घोषित:एसएसपी ने 10-10 हजार रुपये का इनाम रखा, टीमें तलाश में जुटीं

    1 hour ago

    1

    0

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। यह मामला इनायतनगर थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था। जानकारी के अनुसार, इनायतनगर थाना क्षेत्र के परशुपुर सथरा गांव निवासी विपिन तिवारी ने 10 अक्टूबर 2025 को रुपेन्द्र कुमार यादव और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि रुपेन्द्र कुमार यादव ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उन्हें जान से मारने की नीयत से असलहा और लोहे की रॉड लेकर घात लगाई थी। विपिन तिवारी जब दुर्गा पूजा स्थल पर माता रानी की चुनरी चढ़ाने जा रहे थे, तभी रुपेन्द्र कुमार और उसके साथियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने सबसे पहले उनका फोन छीन लिया और फिर रॉड से मारना शुरू कर दिया। जब विपिन तिवारी ने चिल्लाने की कोशिश की, तो एक आरोपी ने असलहा उनकी कनपटी पर लगाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जिसमें रुपेन्द्र कुमार यादव सहित पांच लोगों के नाम सामने आए। पुलिस टीम ने इस मामले में पहले ही रुपेन्द्र यादव, अमन तिवारी और कुलदीप पासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि, घटना के बाद से दो अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने जिन फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया है, उनके नाम शिवम दूबे पुत्र अरुण दूबे निवासी ग्राम सिधौना, जवाहर दूबे का पुरवा, थाना कुमारगंज; और संदीप पासी पुत्र रामसजीवन निवासी ग्राम डेहरियावा, थाना हलियापुर, जनपद सुलतानपुर हैं। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर अजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में 5 साल की बच्ची से रेप:घर के बाहर खेल रही थी, उठाकर खेत में ले गया पड़ोसी, बच्ची ने इशारों में बताई घटना
    Next Article
    अमेठी में नमाज के दौरान दो बच्चे रास्ता भटके:पुलिस ने दोनों को तलाश कर परिजनों को सौंपा, खुशी से खिले चेहरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment