Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    20,000 करोड़ के Bitcoin Scam में IIT टॉपर Ayush Varshney की जमानत पर सस्पेंस, CBI से कोर्ट ने मांगा जवाब

    3 hours from now

    1

    0

    राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को आरोपी आयुष वर्शनी की नियमित जमानत याचिका पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जवाब मांगा। वर्शनी 30 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हैं। आईआईटी टॉपर वर्शनी को सीबीआई ने 20,000 करोड़ रुपये के कथित बिटकॉइन घोटाले के मामले में सबसे पहले गिरफ्तार किया था। उन पर श्रीलंका भागने का आरोप है और लुकआउट सर्कुलर के मद्देनजर उन्हें हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) मयंक गोयल ने सीबीआई से जवाब मांगा और मामले की सुनवाई 25 मार्च को तय की। वरशनी ने अधिवक्ता ध्रुव गुप्ता के माध्यम से जमानत याचिका दायर की है।इसे भी पढ़ें: अनिल अंबानी के बेटे Jai Anmol पर CBI का शिकंजा, 228 करोड़ के Bank Fraud केस में हुई पूछताछ17 मार्च को लिंक अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) नीतू नगर ने आयुष वर्शनी को 30 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्हें आईपीसी की धारा 406 और 420 तथा सूचना अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी डार्विन लैब के सह-संस्थापक हैं।इसे भी पढ़ें: करूर भगदड़ कांड: एक्टर विजय को फिर मिला समन, दिल्ली में पेशी, करूर त्रासदी की जांच तेजसीबीआई के अनुसार, यह मामला 2015 में शुरू हुई गेन बिटकॉइन योजना से जुड़ा है। आरोप है कि यह योजना अमित भारद्वाज (अब दिवंगत), उनके भाई अजय भारद्वाज और उनके नेटवर्क द्वारा शुरू की गई थी। आरोप है कि निवेशकों को 10 प्रतिशत रिटर्न का लालच दिया गया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कई एफआईआर दर्ज की हैं और प्रवर्तन निदेशालय समानांतर जांच कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धुरंधर 2 पर उमड़ा कंगना रनौत का प्यार, डायरेक्टर आदित्य धर की कलाकारी को भी ठोका सलाम
    Next Article
    Sanjay Raut की UN से अपील- भारत आकर देखें Election में धांधली, PM Modi के दावे झूठे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment