Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    23वें दिन 'रामायण' ने भारत में कमाए ₹1000 करोड़:ऐसा करने वाली धुरंधर-2 के बाद दूसरी फिल्म, वर्ल्डवाइड कलेक्शन हुआ ₹1,790 करोड़

    2 hours ago

    1

    0

    रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के 23वें दिन फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ₹1000 करोड़ नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ ही यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इससे पहले 'धुरंधर 2' यह कारनामा कर चुकी है। इसके अलावा ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी भारतीय फिल्म भी बन चुकी है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 23वें दिन ₹8.45 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल कमाई ₹1,000.55 करोड़ हो गई है। वहीं, इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ₹1,195.10 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1,790.10 करोड़ पहुंच गया है। 'रामायणः पार्ट-1' ने बनाए ये बड़े रिकॉर्ड 1. इंडिया में 1000 करोड़ नेट कमाने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म 'रामायण' भारत में 1000 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इससे पहले रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' ने यह रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, सभी इंडियन फिल्मों की बात करें तो 'रामायण' इस आंकड़े तक पहुंचने वाली चौथी फिल्म है। इससे पहले 'बाहुबली 2', 'पुष्पा 2' और 'धुरंधर 2' यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। 2. पुष्पा-2 को पछाड़ा, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी भारतीय रामायणः पार्ट-1 ने 23वें दिन वर्ल्डवाइड 1790 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ये फिल्म अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बन चुकी है। इसने पुष्पा 2 (1742 करोड़) और बाहुबली 2 (1788 करोड़) का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि दंगल और धुरंधर 2 अब भी इससे आगे हैं। 3. 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी बनी रामायणः पार्ट- 1, इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है। इसने पहले वीकेंड के कलेक्शन से ही अजय देवगन की दृष्यम-3 के 577 करोड़ कलेक्शन को पीछे कर दिया था। 4. पांचवें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी 9 नवंबर को ₹107.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। सैकनिल्क के मुताबिक, यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किसी भी फिल्म का अब तक का सबसे बड़ा पांचवें दिन का कलेक्शन है। इसने 'धुरंधर 2' के ₹65 करोड़ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। 5. हिंदी में 700 करोड़ क्लब तक पहुंचने वाली दूसरी सबसे तेज फिल्म सैकनिल्क के रिकॉर्ड के मुताबिक, फिल्म ने 18 दिनों में हिंदी वर्जन से ₹700 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया था। ऐसा करने वाली यह दूसरी सबसे तेज हिंदी फिल्म बनी। इस मामले में 'धुरंधर 2' पहले नंबर पर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहरुख बोले- फिल्मों में आया तो गुड लुकिंग नहीं था:कहा- 61 का हो गया हूं, अब उम्र के हिसाब के रोल करना चाहता हूं
    Next Article
    सलमान के बाद आयुष्मान बने प्रेम:सूरज बड़जात्या बोले- पहली बार सवाल उठा रहा किरदार, शादी में आजादी और रिश्तों में बराबरी जरूरी

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment