Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    25 फरवरी को हरदोई में रावण दहन:नुमाइश मेले में उमड़ी भीड़, बरेली के मशहूर सुरमा और झुमका की भी दुकानें लगीं

    5 hours ago

    1

    0

    हरदोई जनपद का प्राचीन और ऐतिहासिक श्री रामलीला मेला इन दिनों पूरे शबाब पर है। मेले में स्थानीय और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, जिससे व्यापारियों में उत्साह है। मेले का मुख्य आकर्षण रावण दहन 25 फरवरी को शाम 6 बजे होगा। मेला संयोजक राम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मेला अपने चरम पर है। दुकानदार, ग्राहक और मनोरंजन के लिए आने वाले लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हरदोई नगर और पूरे जनपद की जनता इस धार्मिक उत्सव का भरपूर आनंद ले रही है। उन्होंने आगे बताया कि मेले में सभी खेल-तमाशे और झूले पूरी तरह संचालित हैं। देशभर से व्यापारी यहां आए हुए हैं, जो विभिन्न प्रकार के उत्पाद पेश कर रहे हैं। इनमें प्रयागराज, मेरठ और रुद्रपुर की मशहूर बेडशीट व हैंडलूम, गोरखपुर हैंडलूम के उत्पाद, तथा कानपुर और आगरा के रेडीमेड गारमेंट्स शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, बरेली का मशहूर सुरमा और झुमकों की विशेष दुकानें भी मेले का हिस्सा हैं। खाने-पीने के शौकीनों के लिए चाट, मोमोज और पिज्जा के कई स्टाल लगाए गए हैं। शुक्ला जी ने जानकारी दी कि 25 फरवरी को मेले का सबसे बड़ा आकर्षण 'रावण वध' की लीला होगी। इस दिन शाम 6:00 बजे से भव्य आतिशबाजी और पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके साथ ही रामलीला के मुख्य प्रसंगों का समापन होगा। मेला समिति ने सफल आयोजन के लिए मीडिया और स्थानीय प्रशासन के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में पेट में सरिया घुसने से बच्चे की मौत:साइकिल लेकर खुले नाले में गिरा, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 179 का टारगेट दिया:पथुम निसांका की फिफ्टी, रत्नायके ने 44 रन बनाए; 3 बॉलर्स को 2-2 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment