Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पेट में सरिया घुसने से बच्चे की मौत:साइकिल लेकर खुले नाले में गिरा, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

    7 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में चिलुआताल थाना क्षेत्र में खुले नाले का सरिया पेट मे घुसने से एक बच्चे की मौत हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चा बुधवार शाम साइकिल चलते हुए नाले में गिर गया था। जिससे हादसा हो गया। घायल बालक को परिवार वाले मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे आनन-फानन में बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने निर्माणाधीन नाले में ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिवार वालों ने कहा - नाले में अतिरिक्त लोहे की छड़ें नहीं हटाई गई थीं। नाले का ढक्कन भी खुला पड़ा था। खुले नाले का सरिया पेट में घसने से मौत मृतक की पहचान मुड़ीला उर्फ मुंडेरा निवासी श्याम सुंदर चौरसिया के बेटे कन्हैया चौरसिया (12) के रूप में हुई है। शाम करीब चार बजे कन्हैया वार्ड नंबर 5, मनबेला (राप्ती नगर विस्तार कॉलोनी) से साइकिल चलाकर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि निर्माणाधीन नाला पूरी तरह से खुला हुआ था। उस पर ढक्कन नहीं है। उसमें लोहे की नुकीली सरिया बाहर की ओर निकली हुई थीं। संतुलन बिगड़ने के कारण कन्हैया साइकिल समेत गहरे नाले में गिर गया। लोहे का सरिया उसके पेट के आर-पार हो गया। हादसे के बाद लहूलुहान होकर वहीं तड़पने लगा। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में कन्हैया को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण उसे मृत घोषित कर दिया गया। ठेकेदार की लापरवाही का आरोप स्थानीय लोगों और परिजनों का आरोप है कि यह महज एक दुर्घटना नहीं, बल्कि ठेकेदार द्वारा की गई लापरवाही है। निर्माण कार्य के दौरान न तो वहां कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था और न ही खुले नाले को घेरा गया था। सबसे बड़ी चूक यह रही कि अतिरिक्त लोहे की सरिया को हटाया ही नहीं गया। जिससे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। पीड़ित पिता ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चिलुआताल पुलिस को लिखित तहरीर दी है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी नाला निर्माण कार्य में भारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पड़ोसी की मुखबिरी पर हुई 10 लाख की चोरी:कुशीनगर में ज्वेलर्स के घर हुई वारदात का खुलासा, 4 बदमाश असलहों के साथ गिरफ्तार
    Next Article
    25 फरवरी को हरदोई में रावण दहन:नुमाइश मेले में उमड़ी भीड़, बरेली के मशहूर सुरमा और झुमका की भी दुकानें लगीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment