Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    25 हजार का इनामी गैंगस्टर एक्ट आरोपी गिरफ्तार:गोंडा में पुलिस ने उसके घर के पास से पकड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    कुंडा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश कुमार उर्फ खन्ना (लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है। वह गोंडा जनपद के धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छेदा का पुरवा, मौजा बनगाई का निवासी है। पुलिस ने उसे उसके घर के पास से दबिश देकर पकड़ा। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी राजेश कुमार उर्फ खन्ना के खिलाफ कई जिलों में गंभीर धाराओं में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। इन जिलों में बलरामपुर, अमेठी, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर और प्रतापगढ़ शामिल हैं। उस पर लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यह अभियान जारी रहेगा और फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में सड़क चौड़ीकरण का विरोध:लोग बोले- प्राचीन गौरीहार मंदिर को बचाया तो टूटेंगे 40 मकान, दुकानें और धर्मशाला
    Next Article
    प्रयागराज के नैनी में युवक की हत्या के बाद तनाव:परिजनों ने किया हंगामा, 4 थानों की फोर्स व पीएसी तैनात, 9 पर नामजद केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment