Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 33 लाख ठगे:महिला को बताया दिल्ली का बड़ा अधिकारी, मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की दी धमकी, पुलिस पता कर रही लोकेशन

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में एक 75 बर्षीय महिला को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। उसे खुद को दिल्ली का बड़ा अधिकारी बताया। और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की बात कहीं। कहा कि अगर बचना चाहते हो तो पैसे देदो। पैसा न देने पर उसे मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद महीला से 33 लाख की ठगी कर ली। फआईआर का डर दिखाकर बनाया शिकार पीड़िता प्रमोद कुमारी सिंह, निवासी खंदारी को कॉल कर ठगों ने बताया कि उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज है और यदि उन्होंने तत्काल सहयोग नहीं किया तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा। इस डर और मानसिक दबाव में ठगों ने महिला को अलग-अलग बैंक खातों में 33 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर करने के लिए मजबूर कर दिया। फर्जी अधिकारी बनकर की बात ठगों ने कॉल के दौरान खुद को नई दिल्ली टेलीकॉम हेडक्वार्टर से जुड़ा अधिकारी बताया और जांच एजेंसियों का नाम लेकर महिला को लगातार डराते रहे। महिला को यह तक कहा गया कि उन्हें डिजिटल अरेस्ट किया जा रहा है और किसी से संपर्क करने पर उनकी स्थिति और गंभीर हो जाएगी। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मामले की जानकारी मिलते ही अली अब्बास, डीसीपी सिटी आगरा ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और यह प्रयास किया जा रहा है कि जितनी राशि रोकी जा सकती है, उसे तुरंत फ्रीज कराया जाए। पुलिस साइबर ठगों की लोकेशन और बैंक खातों की जांच में जुटी हुई है। पुलिस की अपील: फोन पर गुमराह न हों डीसीपी सिटी अली अब्बास ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के धमकी भरे फोन कॉल से घबराएं नहीं। कोई भी सरकारी एजेंसी फोन पर इस तरह पैसे नहीं मांगती। ऐसे कॉल आने पर पहले सत्यापन करें और तुरंत पुलिस को सूचना दें। बिना जांच-पड़ताल के किसी भी खाते में पैसा ट्रांसफर न करें। यह घटना एक बार फिर यह साबित करती है कि डिजिटल अरेस्ट, फर्जी एफआईआर और मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर साइबर ठग आम लोगों, खासकर बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल की तुरंत शिकायत करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोरी से दुष्कर्म-आत्महत्या में चार दोषियों को 7-7 साल सजा:बुलंदशहर कोर्ट का फैसला, 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड
    Next Article
    आजमगढ़ में रेप के आरोपी को 20 वर्ष की सजा:2019 में अपहरण करके रेप की घटना को दिया गया था अंजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment