Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किशोरी से दुष्कर्म-आत्महत्या में चार दोषियों को 7-7 साल सजा:बुलंदशहर कोर्ट का फैसला, 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर में एक किशोरी से दुष्कर्म और उसके बाद आत्महत्या के मामले में न्यायालय ने चार दोषियों को सात-सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश मोहम्मद नासिम की अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत यह फैसला सुनाया। प्रत्येक दोषी पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अदालत ने आदेश दिया है कि जुर्माने की कुल राशि 40 हजार रुपये में से 36 हजार रुपये मृतका के पिता को मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे। दोषी करार दिए गए अभियुक्तों में चंद्रप्रकाश, नीरज, राजेंद्र और हरवीर शामिल हैं। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता विमल कुमार ने बताया कि यह मामला थाना अतरौली क्षेत्र से जुड़ा है। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता विमल कुमार ने बताया कि वादी ने 29 फरवरी 2020 को अतरौली थाने में तहरीर दी थी। धर्मेंद्र ने अपनी तहरीर में बताया था कि उनकी लगभग 18 वर्षीय पुत्री को अतरौली पुलिस ने 3 दिसंबर 2019 को धारा 363/366 के तहत बरामद किया था। को महिला पुलिस के साथ न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद उसे नारी निकेतन भेज दिया गया था। मजिस्ट्रेट के सामने बयान में उसने पुलिस के दबाव में अपनी मर्जी से घर से जाने की बात कही थी। वादी के अनुसार, 17 दिसंबर 2019 को घर वापस लाए जाने की आशंका से क्षुब्ध होकर पीड़िता ने चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना की सूचना थाना अतरौली में दी गई थी, जिसके बाद 21 फरवरी 2020 को रिपोर्ट दर्ज की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत की DM ने लंगूर से की अटखेलियां,VIDEO:जमीन पर बैठकर 'मटरू' से बात की, जाने लगीं तो खींची साड़ी
    Next Article
    आगरा में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 33 लाख ठगे:महिला को बताया दिल्ली का बड़ा अधिकारी, मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की दी धमकी, पुलिस पता कर रही लोकेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment