Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    25 हजार करोड़ की AI डील विवादों में:50 लाख टर्नओवर वाली कंपनी PUCH–AI से MOU पर लोग पूछ रहे- छोटी कंपनी प्रोजेक्ट कैसे संभालेगी

    1 hour ago

    1

    0

    यूपी सरकार की 25 हजार करोड़ का AI डील विवादों में घिर गई है। सरकार ने बेंगलुरु की सिर्फ एक साल पुरानी स्टार्टअप कंपनी Puch-AI से मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन किया है। लोग सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं- इतनी छोटी कंपनी, जिसका टर्नओवर 42.9 लाख रुपए का है, वो इतना बड़ा प्रोजेक्ट कैसे संभालेगी? 23 मार्च को यूपी सरकार ने इस MOU के बाद यूपी को देश का अग्रणी 'AI प्रदेश' बनाने में बड़ी मदद का दावा किया था। क्या-क्या होगा इस प्रोजेक्ट में? एक साल पुरानी है ये स्टार्टअप एआई कंपनी प्रदेश सरकार ने जिस पूछ एआई से एमओयू किया है, वो डेढ़ साल पुरानी है। बेंगलुरु-आधारित इस स्टार्टअप के फाउंडर सिद्धार्थ भाटिया और अरजीत जैन हैं। दोनों ने 2025 में खुद के पैसों से इस कंपनी को शुरू किया था। पूछ एआई शहरी इलाकों से बाहर रहने वाले लोगों के लिए 20 भारतीय भाषाओं में वाट्सएप आधारित मुफ़्त वॉइस AI सेवा देती है। विशेषज्ञों का दावा है कि कंपनी जिस तरीके की सेवा दे रही है, उस तरह की फ्री सेवा पहले से कई कंपनियां दे रही हैं। सीएम योगी के सोशल पेज से जैसे ही इस डील की जानकारी सार्वजनिक की गई, इस कंपनी को लेकर लोग ट्रोल करने लगे। सीएम के पोस्ट के नीचे लगा कम्युनिटी नोट लिखता है कि इस स्टार्टअप का सालाना रेवन्यू 50 लाख रुपए भी नहीं है। उस कंपनी से कैसे 25 हजार करोड़ की डील कर ली गई? सोशल मीडिया पर कंपनी को लेकर तीखे सवाल किए जा रहे हैं। एक यूजर्स ने इसे “गधे की पूंछ AI”, “UP स्कैम” और “टैक्सपेयर का पैसा स्वाहा” करार देते हुए कई गंभीर दावे किए। कंपनी और एमओयू को लेकर 5 सवाल अयोध्या में वैदिक एआई सिटी का क्या हुआ सरकार ने इससे पहले 2023 में बड़े धूमधाम से अयोध्या में पहली एआई वैदिक सिटी बनाने का ऐलान किया था। तब अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी के वाइस चेयरमैन के तौर पर विशाल सिंह ने Arahas Technologies Pvt. कंपनी के साथ इसका एमओयू किया गया था। ढाई साल पूरे हो गए। आखिर अयोध्या की पहली एआई वैदिक सिटी का क्या हुआ?
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मुसलमानों का एनकाउंटर करने वालों का भी एनकाउंटर होगा':AIMIM के यूपी अध्यक्ष बोले- 111 नहीं, 11 विधायक दे दो, ताकत दिखा देंगे
    Next Article
    संभल में 8 अप्रैल को महर्षि कश्यप-निषाद राज यात्रा:निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को लेकर बैठक की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment