Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    25 साल वाले काम 4 साल में पूरे कराए:ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे का दावा- सड़क, गंगा पुल और विश्वविद्यालय बनवाया, काम देखकर मिलेगा टिकट

    3 hours ago

    1

    0

    भदोही जिले की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे ने अपने 4 साल के कार्यकाल को लेकर बड़े दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की वर्षों खराब सड़कों, गंगा घाट पर पुल और विश्वविद्यालय की मांग को पूरा कराया। उनका कहना है कि मैं अपने काम को 10 में 10 नंबर दूंगा। दैनिक भास्कर रिपोर्टर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: नंबर देना जनता का काम है। सड़कों का निर्माण, रामपुर गंगा घाट और धन तुलसी डेंगूरपुर गंगा घाट पर पक्का पुल और ज्ञानपुर नगर में केएनपीजी को विश्वविद्यालय बनाने का काम किया है। इन कार्यों को स्वीकृति दिलाने के साथ बजट भी जारी कराया गया और अब काम धरातल पर चल रहा है। इसके अलावा हजारों करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण कराया गया। इलाज के लिए विधायक निधि से पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा मदद दी। मुख्यमंत्री कोष से भी लोगों को सहायता दिलाई। जिससे ज्ञानपुर विधानसभा प्रदेश में नंबर एक पर है। जो काम 25 वर्षों में नहीं हुआ, वह 4 साल में हुआ है। अगर मुझे देना हो तो मैं अपने काम को 10 में 10 नंबर दूंगा। सवाल: सबसे बड़ा कार्य कौन सा कराया? जवाब: ज्ञानपुर नगर पंचायत, जो उत्तर प्रदेश की सबसे छोटी नगर पंचायतों में शामिल है, वहां विश्वविद्यालय का निर्माण सबसे बड़ी उपलब्धि है। यह वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे मुख्यमंत्री से मिलकर पूरा कराया। इसके अलावा गंगा पर पुल का निर्माण कराया। आजादी के 75 साल बाद और 1994 में जिला बनने के बावजूद गंगा पर एक भी पुल नहीं था। 2023 में रामपुर गंगा घाट पुल और 2025-26 में धन तुलसी डेंगूरपुर गंगा घाट पुल स्वीकृत कराया गया। पूरे प्रदेश में 5 साल में बनने वाले 20 पुलों में से 2 पुल ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे। सवाल: कौन सा कार्य बचा है, जिसे अगले 1 साल में पूरा करेंगे? जवाब: बड़े काम लगभग पूरे हो चुके हैं, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में कुछ कार्य बाकी हैं। डीघ और अभोली विकासखंड में महिला इंटर कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज और आईटीआई कॉलेज की मांग की गई है, जो जल्द स्वीकृत होने की उम्मीद है। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: राजनीति में हर व्यक्ति चाहता है कि वह अपने पद पर बना रहे या आगे बढ़े। 4 साल काम किया है, इसलिए दावेदारी का फैसला जनता करेगी। अब विरासत से नहीं, काम से सियासत तय होगी। जनता के सुख-दुख में शामिल रहने वाला ही आगे बढ़ेगा। सवाल: क्या इस बार भी आपको टिकट मिलेगा? जवाब: पार्टी मुझे जरूर टिकट देगी। पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया और उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया गया। क्षेत्र में हुए विकास कार्य सर्वसम्मति से कराए गए हैं, चाहे वे विधायक निधि से हों या शासन से।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ा:लोहरा गांव में दो लोगों को घायल कर चुका था, वन विभाग ने जाल में फंसाकर पिंजरे में डाला
    Next Article
    लखनऊ में पार्सल के नाम पर 3.64 लाख रुपए ऐंठे:महिला पर टैक्स जमा करने का दबाव बनाया, मना करने पर जेल भेजने की धमकी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment