Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पार्सल के नाम पर 3.64 लाख रुपए ऐंठे:महिला पर टैक्स जमा करने का दबाव बनाया, मना करने पर जेल भेजने की धमकी दी

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के हजरतगंज थानाक्षेत्र के लालबाग निवासी एक महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। जालसाजों ने पार्सल के नाम पर टैक्स जमा कराने का झांसा देकर महिला से 3.64 लाख रुपए ठग लिए। मना करने पर जेल भेजने की धमकी दी। पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन पर मामला दर्ज कराया है। लालबाग बेलदारी निवासी अनीता कश्यप ने बताया कि 3 मार्च को उनके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पार्सल कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनके नाम एक पार्सल आया है, जिस पर टैक्स जमा करना होगा। अनीता ने पार्सल से इंकार किया तो धमकी दी कि टैक्स नहीं भरने पर उन्हें जेल भेज दिया जाएगा और परिवार वालों को भी उठा लिया जाएगा। धमकी से घबराई महिला ने पहले 13,500 रुपए और फिर करीब एक घंटे बाद 25,000 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपित लगातार कॉल कर अलग-अलग किस्तों में पैसे मांगता रहा। महिला ने डर के कारण बिना किसी को बताए अगले दिन तक कुल 3 लाख 64 हजार 500 रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब जालसाज ने और पैसे की मांग की तो महिला ने अपने पति को पूरी जानकारी दी। इसके बाद पति ने साइबर ठगी की जानकारी देते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। मामले में इंस्पेक्टर हजरतगंज का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    25 साल वाले काम 4 साल में पूरे कराए:ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे का दावा- सड़क, गंगा पुल और विश्वविद्यालय बनवाया, काम देखकर मिलेगा टिकट
    Next Article
    आजमगढ़ के फूलपुर से पूर्व सपा विधायक ने संभाला मोर्चा:बोले- कार्यकाल में 2 बिजली सब-स्टेशन और ट्रामा सेंटर बनवाए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment