Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उदयनिधि स्टालिन ने TVK पर चुनावी वादे न निभाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया

    3 hours ago

    3

    0

    तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने सत्तारूढ़ टीवीके पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा। उदयनिधि ने आरोप लगाया कि पार्टी के विधायक शासन से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की तारीफ करने में अधिक व्यस्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने संदिग्ध तरीकों से अन्य राजनीतिक दलों के सदस्यों को अपनी पार्टी में शामिल किया है।उन्होंने इस प्रक्रिया की तुलना ‘डिलीवरी ऐप’ के जरिए सोफा मंगाने से की। उदयनिधि ने छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए धारापुरम में एस. सुगन्या के समर्थन में प्रचार करते हुए टीवीके सरकार पर कई चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। इनमें महिलाओं को आर्थिक सहायता, रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त देना, बेरोजगारों को सहायता और किसानों के कृषि ऋण पूरी तरह माफ करना शामिल है।उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की आलोचना करते हुए अपराध की घटनाओं में बढ़ोतरी का आरोप लगाया। साथ ही, सरकार के कार्यकाल में हुई कुछ घटनाओं का हवाला देते हुए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उदयनिधि ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल के सदस्य, खासकर मंत्री और विधायक, शासन से जुड़े गंभीर मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय विजय की प्रशंसा करने में अधिक समय लगा रहे हैं।उन्होंने मतदाताओं से आगामी उपचुनाव में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित धारापुरम सीट से द्रमुक उम्मीदवार सुगन्या का समर्थन करने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    27 सितंबर को हुआ था Raja Ram Mohan Roy का निधन, जानें आज का इतिहास
    Next Article
    Rajeev Chandrasekhar का राहुल गांधी पर हमला, पीएम मोदी और चुनाव आयोग से माफी की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment