Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    29 जून से रोजाना चलेगी छपरा-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस:इससे पहले सप्ताह में केवल एक दिन चलती थी ट्रेन

    23 hours ago

    1

    0

    रे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। छपरा और आनंद विहार टर्मिनस के बीच चलने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को अब साप्ताहिक के बजाय दैनिक कर दिया गया है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार से इस ट्रेन का संचालन रोजाना किया जाएगा, जिससे बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब रोजाना मिलेगा सफर का विकल्प गाड़ी संख्या 12527 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस पहले छपरा से प्रत्येक रविवार को और गाड़ी संख्या 12528 आनंद विहार से प्रत्येक सोमवार को चलती थी। अब दोनों दिशाओं में ट्रेन का संचालन प्रतिदिन होगा। लखनऊ समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव छपरा से ट्रेन रोजाना रात 8:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए दोपहर 2:00 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। 29 जून से रोजाना वापसी सेवा वापसी में 29 जून से गाड़ी संख्या 12528 आनंद विहार टर्मिनस से प्रतिदिन शाम 4:25 बजे रवाना होगी। यह गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल और लखनऊ होते हुए रात 11:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी तथा अगले दिन सुबह 8:25 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में बैंड पर डांस को लेकर शादी में बवाल:घराती-बराती में मारपीट और पथराव, दूल्हे के ताऊ-चाचा समेत 3 घायल
    Next Article
    युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला दंपति गिरफ्तार:बिजनौर में निकाह का दबाव बनाने और प्रताड़ना का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment