Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला दंपति गिरफ्तार:बिजनौर में निकाह का दबाव बनाने और प्रताड़ना का आरोप

    20 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में एक युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है। शहर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में वांछित इमरान और उसकी पत्नी शाहीन को पकड़ा है। मृतक के पिता की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, कांशीराम कॉलोनी, बैराज रोड निवासी इरशाद अहमद ने 21 मार्च को शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि आरिफ, महिम, इमरान, शाहीन और जुनैद उनके बेटे पर निकाह करने का दबाव बना रहे थे। शिकायत में कहा गया है कि जब युवक ने इसका विरोध किया, तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। इन हरकतों से परेशान होकर युवक ने कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। विवेचना के दौरान शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को मोहल्ला भाटान निवासी इमरान पुत्र रहीमुद्दीन और उसकी पत्नी शाहीन को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाल अवनीत मान ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    29 जून से रोजाना चलेगी छपरा-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस:इससे पहले सप्ताह में केवल एक दिन चलती थी ट्रेन
    Next Article
    उन्नाव में दहकते अंगारों पर चले अज़ादार:12 मोहर्रम पर इमाम हुसैन और कर्बला के 72 शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment